Spread the love

हूटर लगाने, फ्लैश लाइट, गलत नंबर प्लेट वाहन चालकों पर की गई कार्रवाई
बालाघाट। बालाघाट पुलिस ने निजी वाहनों में हूटर, गलत नंबर प्लेट, फ्लैश लाइट लगाने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दो दिनों तक चली इस कार्रवाई में पुलिस ने 220 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर 83 हजार रुपए का समन शुल्क जमा किया है।
पुलिस ने बताया कि पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जिले में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत निजी वाहनों में हूटर, फ्लैश लाइट, वीआइपी स्टीकर, गलत नंबर प्लेट का दुरूपयोग करने वाले और यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध बालाघाट पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक बालाघाट नगेन्द्र सिंह के निर्देश और एएसपी विजय डाबर के मार्गदर्शन में बालाघाट पुलिस द्वारा 5 व 6 मार्च के मध्य यह कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध नंबर प्लेट के 11, फ्लैश लाइट के 4 और निजी वाहनों में हूटर लगाने वाले 2 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *