Spread the love

दमोह। जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र के केरबना चौकी के पास सेहरा खड़ेरी मार्ग पर हार्वेस्टर ने एक बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में केरबना निवासी इमरत सिंह लोधी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई मुन्ना लोधी ने बताया कि घटना गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। इमरत बाइक से गांव जा रहे थे। सेहरा और खड़ेरी के बीच सामने से आ रहे हार्वेस्टर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें कुचल दिया। परिजन घायल अमित को बटियागढ़ अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही बटियागढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। तब तक हार्वेस्टर चालक मौके से फरार हो चुका था। पुलिस ने हार्वेस्टर को जब्त कर लिया है। आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र में शव का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *