Spread the love

दो की हालत गंभीर….. जबलपुर रेफर

दमोह। बेलखेड़ी गांव के पास गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पथरिया पुलिस के मुताबिक, हादसे में कार में सवार लखन यादव की मौके पर मौत हो गई। कार में सवार पांच लोगों में से तीन घायल हुए हैं। एक किशोर बाल-बाल बच गया। घायलों में देवराज राजपूत (25) और देवेंद्र साहू (25) की हालत गंभीर है। दोनों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। तीसरे घायल शिवा चौहान (20) का इलाज दमोह जिला अस्पताल में चल रहा है। सभी कुम्हारी के रहने वाले हैं। बचे हुए किशोर छोटू यादव ने बताया कि वे सभी कुम्हारी से दलपतपुर में बुआ के बेटे की शादी में जा रहे थे। कार के ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ। पुलिस ने मृतक लखन यादव के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *