
छतरपुर ! कोतवाली में पदस्थ थाना प्रभारी अरविंद कुजूर ने देर शाम खुद को गोली मार ली जिससे कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई घटना उनके पेपटेक टाउन स्थित आवास की बताई जा रही है घटना की जैसे ही जानकारी मिली तो प्रशासन और पुलिस के अफसर मौके पर पहुंच गए घटना गुरुवार शाम करीब 6:45 के आसपास की बताई गई है उस समय घर पर टीआई के साथ उनका कर्मचारी प्रदीप अहिरवार मौजूद था उसी ने कोतवाली थाना को फोन पर घटना की पूरी जानकारी दी ! प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी अरविंद कुजूर ने अपने सिर के दाहिनी ओर से कनपटी में गोली मारी है और उनका शरीर कमरे के गेट से टिका हुआ मिला घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी ललित शाक्यवार , एसपी अगम जैन , सीएसपी अमन मिश्रा के साथ ही पुलिस के अधिकारी और स्थानीय विधायक ललिता यादव भी मौके पर पहुंची वहीं कुछ देर बाद कलेक्टर पार्थ जैसवाल, एसडीएम अखिल राठौर व तहसीलदार संदीप तिवारी भी मौके पर पहुंचे !
फिलहाल इस घटना के संबंध में स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किन कारणों के चलते उक्त घटना को टीआई ने अंजाम दिया है पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है साथ ही महिला के दोस्त और अन्य से भी पूछताछ थाने में चल रही है! वहीं टीआई का मोबाइल फोन भी जप्त कर लिया गया है जिसकी जांच की जाएगी! प्राप्त जानकारी के अनुसार टीआई कुजूर की दो बेटियां एक 12 साल की और एक 8 साल की है दोनों बच्चे अपनी मां के साथ सागर में रहते हैं घटना की जानकारी मिलने के बाद उनका परिवार छतरपुर के लिए रवाना हुआ है और देर रात तक उसके छतरपुर पहुंचने की उम्मीद है उनके आने के बाद ही शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा ! डीआईजी ललित शाक्यवार ने बताया कि अरविंद कुजूर सिटी कोतवाली में करीब सवा साल से पदस्थ थे शाम को 7:00 बजे के लगभग उन्होंने गोली मार कर आत्महत्या कर ली है उनका कर्मचारी साथ में था उसने फोन पर घटना की जानकारी थाने में दी थी डीआईजी ने बताया कि जांच के बाद ही सही स्थिति साफ होगी !
