इन्दौर । मंत्री प्रहलाद पटेल के विवादित बयान पर कांग्रेस लगातार सड़क पर उतर धरना प्रदर्शन कर रही है। इसी तारतम्य में इंदौर शहर कांग्रेस ने शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्रसिह यादव के नेतृत्व में आज सुबह छोटी ग्वालटोली चौराहा पर अपने एक कार्यकर्ता को प्रहलाद पटेल का मुखौटा पहनाया और फिर हाथ में कटोरा दे दिया। इस कार्यकर्ता ने जनता से वोटों की भीख मांगी।

