Spread the love

दमोह। होली रंगोत्सव के उपलक्ष्य में शिव हनुमान मंदिर जेल रोड दमोह के सभागार में रंगारंग होली के लोक भजनों का कार्यक्रम आयोजित किया गया मां सरस्वती और राधाकृष्णन पूजन के पश्चात प्रसिद्ध लोकगीत, भजन,गीत गजल गायिका मीना पाठक एवं टीम सहित .फूल माला ,और गुलाल लगा कर डाक्टर प्रेमलता नीलम स्वागत सत्कार किया गया। और कहा मीना पाठक प्रदेश की जानी पहचानी कलाकार है  आज ब्रज मे होली रे रसिया की तथा ब्रज में होली किशन संग खेली चुनरिया किन्ही पीली रे रसिया, शानदार प्रस्तुति से कार्यक्रम का आरंभ हुआ। बुंदेलखंड की प्रचलित फागों की धूम रही, मै तो ऊंसई अतर में डूबी लला तुम सयाने हो मै भोरी लला, फिर आइयो खेलन होरी लला सुमधुर फागों की लाजवाब प्रस्तुति ने मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिद्धार्थ मलैया ने भूरि भूरि प्रशंसा की उन्होंने कहां यह प्रस्तुति लोक परम्परा, संस्कृति के प्रतीक है, संस्था अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज ने कहा ये राधा किशन की फागें ब्रज, बुंदेलखंड की धरोहर हैं, श्रोताओं ने भरपूर आनंद उठाया आलोक गोस्वामी ने कहा यह कार्यक्रम अब प्रतिवर्ष होगा जिससे बुंदेली फागें सुनी समझी जावें तालियों की ध्वनि से खूब आनंद उठाया समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *