Spread the love

17 मार्च तक 78225 बच्चों को विटामिन पिलाया जा चुका है

दमोह : जिला टीकाकरण अधिकारी डॅा. विशाल शुक्ला ने बताया कि विटामिन ए एक सूक्ष्म पोषक तत्व है। जो शरीर में रोग प्रतिरोधकता एवं बालजीवितता को बढ़ाने में बेहद जरूरी है। बच्चों के मासूम बचपन को स्वस्थ्य तथा मजबूत आधार बनाने की दिशा में दस्तक अभियान द्वितीय चरण के अंतर्गत 5 वर्ष से छोटे बच्चों को विटामिन ए पिलाने का काम किया जा रहा है। 17 मार्च तक 78225 बच्चों को विटामिन पिलाया जा चुका है। ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस पर बच्चे को निःशुल्क विटामिन ए की खुराक पिलाने एवं पूर्व अभियान दौरान चिन्हित एनीमिक बच्चों में एनीमिया की जांच कर तदानुसार निर्धारित मात्रा में आयरन की खुराक देने का काम किया जा रहा है। 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में सूक्ष्म पोषक तत्वों की पूर्ति आमतौर पर रोजाना दिये जाने वाले भोजन से उपयुक्त मात्रा में नहीं मिल पाती। नियमित अंतराल पर दस्तक अभियान दौरान विटामिन ए की पूर्ति कराई जाती है।

  डॅा. शुक्ला ने विटामिन ए की खुराक पीने से छुटे हुए 5 वर्ष तक के बच्चों के परिजनों से आग्रह करते हुए कहा है कि बच्चों के बेहतर बुनियादी सेहत के लिए आपके नजदीकी ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस पर लगाये जाने वाले सत्र में विटामिन ए की खुराक अवश्य पिलायें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *