
तेन्दूखेड़ा : रंगपंचमी और रमजान जैसे त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए तेन्दूखेड़ा अनुभाग के अंतर्गत आने वाले सभी थानों की पुलिस द्वारा सड़कों पर उतरकर फ्लैग मार्च निकाला दरअसल बुधवार को नगर के साथ आसपास के इलाकों में बुधवार को रंगपंचमी पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नगर में एसडीएम सौरव गंधर्व, एसडीओपी डीएस ठाकुर तहसीलदार विवेक व्यास नगर निरीक्षक विजय अहिरवाल, नायब तहसीलदार चंद्रशेखर शिल्पी आर.आई करन सींग ठाकुर के साथ पुलिस बल के जवानों द्वारा नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर बस स्टैंड जबलपुर मार्ग, खकरिया मार्ग, तारादेही मार्ग, दमोह मार्ग सहित नगर की अधिकांश वार्डों से होकर थाने पहुंचा जहां फ्लैग मार्च का समापन हुआ। इस दौरान प्रशासन और पुलिस की टीम ने नगरवासियों को शांतिपूर्वक रंगपंचमी पर्व मनाने की अपील की गई ।
एसडीओपी डी.एस ठाकुर ने बताया कि बुधवार को रंगपंचमी पर्व पर नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया है, इस दौरान सभी लोगों से शांतिपूर्वक त्यौहार को मनाने की अपील की गई। साथ ही आगामी त्योहारों में शांति व्यवस्था कायम रहे इसलिए फ्लैग मार्च किया गया है ।
एसडीएम सौरभ गंधर्व ने बताया कि दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर एवं पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देश पर आज तेन्दूखेड़ा नगर सहित आसपास के थानों में प्रशासन पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला एसडीएम गंधर्व ने कहा कि आमजन में सुरक्षा की भावना के साथ ही निर्भय होकर त्यौहार मनाने के संदेश को ध्यान में रखते हुए तेन्दूखेड़ा नगर सहित सभी थानों की पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला गया । अधिकारियों ने स्पष्ट किया है, कि त्यौहारों के दौरान किसी भी तरह की अवैधानिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा , फ्लैग मार्च के माध्यम से असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी है, कि वे सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास न करें शांतिपूर्वक त्यौहार मनाए ।
