

इंदौर / भोपाल ! मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार पर मध्यप्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में नेहा लिम्बोदिया को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। संगठन को उनसे उम्मीद है कि वे संगठन की आशा के अनुरुप निष्ठा व लगन से कार्य कर कांग्रेस की रीति-नीतियों को सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाएंगे व पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगी। संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी के पर नेहा ने कहा कि वे पार्टी की उम्मीद पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। नेहा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर जिले के तमाम वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
