Spread the love

आयुष्मान आरोग्यम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का किया निरीक्षण

दमोह : कलेक्टर श्री सुधीर कुमार कोचर ने आज जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नोहटा, तेजगढ़ एवं इमलियाघाट पहॅुचकर गर्भवती महिलाओ के लिए पृथक से बनाये गये पंजीयन काउण्टर, स्वास्थ्य जांच-परीक्षण,बैठक एवं पेयजल आदि बुनियादी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में पहॅुची गर्भवती महिलाओं का मातृ-शिशु सुरक्षा कार्ड एवं प्रदायित स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन किया तथा इमलियाघाट में हितग्राहियों के लिए पेयजल व्यवस्था को सृदृढ़ करने के निर्देश दिये। श्री कोचर ने नोहटा में हितग्राहियों के लिए पृथक से बनाये गये पंजीयन कक्ष, स्वास्थ्य जांच-परीक्षण, स्वल्पाहार एवं पेयजल व्यवस्था के लिए बनाये गये संकेतकों एवं प्रदायित की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की। श्री कोचर ने इमलियाघाट पहॅुचकर यहां स्वास्थ्य लाभ लेने पहॅुची इमलियाघाट, टौरी, लकलका, मनका ग्राम की गर्भवती महिलाओं से उनकी स्वास्थ्य जांच के संबंध में जानकारी प्राप्त की। टौरी ग्राम की छः माह की गर्भवती महिला के मातृशिशु सुरक्षा कार्ड का अवलोकन किया एवं दी गई स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर श्री कोचर ने यहां बनाई गई व्यवस्थाओं एवं दी जा रही सेवाओं के प्रति संतुष्टि जताई।

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश जैन ने बताया कि, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को समुदाय के निकट ही गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व देखभाल सुलभ रूप से मुहैया कराने के लिए चिन्हित 05आयुष्मान आरोग्यम् प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र यथा सदगुवां, रनेह, नोहटा, इमलियाघाट, तेजगढ़ में महिला रोग विशेषज्ञ की उपस्थिति में विशेष महिला स्वास्थ्य जांचपरीक्षण, उपचार शिविर लगाये गये। इन विशेष स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य लाभ लेने पहॅुची महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जांचउपचार एवं पौष्टिक स्वल्पाहार की व्यवस्था भी बनाई गई। गर्भवती महिलाओं, पलायन पश्चात वापस गांव आने वाली महिलाओं, अनियमित मासिक चक्र वाली महिलाओं के अलावा चिन्हित जोखिम वाली महिलाओं की फॉलोअप जांच स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा पूर्णतः निःशुल्क की गई।

            शिविर में पहॅुची गर्भवती महिलाओं की गर्भावस्था प्रेरित उच्च रक्तचाप, गर्भावधि दौरान डायबिटीज की पहचान के लिए स्वास्थ्य जांचपरीक्षण किया गया। इसके अलावा रक्त, पेशाब, ब्लडशुगर, मलेरिया, टी.बी., हिपेटाईटिस, एचआईव्ही जांच और चिकित्सक सलाह अनुसार अन्य आवश्यक जांचें की गई। शिविर में आयरन, कैल्शियम टैबलेट का वितरण किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र इमलियाघाट में 108महिलाएं लाभान्वित हुई। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तेजगढ़ में हिनोती, दिनारी, माडनखेड़ा, पतलौनी, हर्रई, सांगा ग्राम की 77 गर्भवती महिलाओं ने विशेषज्ञ स्वास्थ्य जांच-उपचार का लाभ उठाया। इसमें 4 पलायन वाली महिलाएं शामिल रहीं। शिविर दौरान सी.बी.एम.ओ. डॉ. आर.आर.बागरी, बी.पी.एम. अनिल मौजूद रहे। इमलियाघाट में डॉ. पूर्वशी राय एवं तेजगढ़ में डॉ. प्रियंका शर्मा ने महिलाओ का स्वास्थ्य जांच-परीक्षण, उपचार सेवा दी। पथरिया एस.डी.एम. निकेत चौरसिया ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सदगुवां में गर्भवती महिलाओं को दी जा रही सेवाओं एवं बनाई गई व्यवस्थाओं के प्रति प्रसन्नता जताई। इस दौरान सी.बी.एम.ओ. डॉ. जतिन दुबे, डॉ. पुष्पेन्द्र त्रिपाठी, डी.पी.एम. डॉ. देवेन्द्र कुश्तवार, बी.पी.एम. लखन गोयल मौजूद रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सदगुवां में ग्राम पिपरिया छक्का, सरखडी, झागर, कुमेरिया, सदगुवां, खोजाखेडी, हिनौतानर की 78 गर्भवती महिलाओं ने विशेषज्ञ स्वास्थ्य जांच-उपचार का लाभ उठाया।एस.डी.एम हटा राकेश मरकाम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रनेह पहॅुचकर स्वास्थ्य शिविर में बनाई गई व्यवस्थाओं के प्रति संतोष जताया। इस दौरान सी.बी.एम.ओ. डॉ. यू.एस.पटेल मौजूद रहे। यहां डॉ नियती जैन ने शिविर में पहॅुची 76 गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य परीक्षण कर समुचित उपचार सेवा दी गई।      

            इस दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रांत चौहान, सी.बी.एम.. जबेरा डॉ.डी.के. राय मौजूद रहे। इस दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश नामदेव, बी.पी.एम. अर्चना मौजूद रहीं। जिला प्रशासन एवं जिला स्तरीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने शिविर स्थल पर पहॅुचकर दी जा रही सेवाओं का निरीक्षण किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *