

दमोह। सकल हिन्दू समाज जिला दमोह के द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता माझी समाज की वरिष्ठ नेत्री स्वर्गीय श्रीमती शकुंतला रायकवार कौशल्या भाभी की श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन स्थानीय असाटी वार्ड नं.01 में आयोजित की गई। सकल हिन्दू समाज जिला अध्यक्ष कपिल सोनी ने कहा कि मेरे तो राजनीति के साथ पारिवारिक संबंध है। उनके निधन से अपूरणीय छति हुई है. जिसमें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पंडित विद्यासागर पांडेय, पूर्व नपाध्यक्ष मालती असाटी, सामाजिक कार्यकर्ता कविता बजाज,सकल हिन्दू समाज जिला कपिल सोनी, भाजपा पार्षद बालकृष्ण यादव, नाट्य कर्मी कृष्णा तिवारी, माझी समाज के अध्यक्ष राकेश रैकवार, जिले माथे राकेश धुरिया, जिला महामंत्री प्रहलाद रैकवार,मदन रैकवार,घंसू रैकवार के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर श्रंद्धाजलि सभा को प्रारंभ की गई। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पंडित विद्यासागर पांडेय ने कहा है कि शकुंतला रैकवार ने जिस संघर्ष किया है। उनका संघर्ष बेकार नहीं जाएंगा। उन्होंने रैकवार समाज के जन जागरण के लिए अमिट कार्य किया है। उनके निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। दमोह नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष मालती असाटी ने कहा है कि कौशल्या भाभी और हमने पार्टी के लिए कार्य किया है। उनके कार्य करने की शैली अदभुत थी। दमोह की सामाजिक कार्यकर्ता कविता बजाज ने कहा कि जब मेरी शादी हुई तब दमोह आई तो मैंने कौशल्या रैकवार का नाम सुना फिर बाद में भाजपा के एक कार्यक्रम में पता चला कि कौशल्या रैकवार ही शकुंतला रैकवार है। उन्होंने उनकी पुत्री डालीं से कहा है कि उनके लिए चिंता करने की जरूरत है। इस दौरान रैकवार समाज के माथे राकेश धुरिया और रैकवार समाज के जिला अध्यक्ष राकेश रैकवार ने कहा है कि आज मोंटी रैकवार और हम लोगो को समाज की जो विरासत मिलीं है। उसके पीछे शकुंतला रायकवार जी का महत्वपूर्ण योगदान है। यदि हम स्वजातीय बंधुओं के द्वारा समाज सेवा का कार्य किया गया तो यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान पार्षद बालकृष्ण यादव, नाट्य कर्मी कृष्णा तिवारी ने भी श्रंद्धाजलि अर्पित की गई है। श्रंद्धाजलि सभा का संचालन मोंटी रैकवार, प्रहलाद रैकवार और आभार मदन रैकवार एवं घंसू रैकवार के द्वारा व्यक्त किया है। इस दौरान प्रमुख रूप डालीं रैकवार,विनय रैंकवार, पूजा रैकवार कार्तिक, कृष्णा,विट्टू सहित बड़ी संख्या में प्रमुख जन शामिल रहे।
