
दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा दमोह जिले में इस बार एक बहुत महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे अधिकारियों ने अर्जित की है वह सीएम हेल्पलाइन से जुड़ी हुई है। सीएम हेल्पलाइन के ग्रेडिंग में इस बार पहली बार पिछले 10 साल जब से सीएम हेल्पलाइन चल रही है, तब से पहली बार दमोह जिला “ए” ग्रेड में आया है। जिले के अंक जो है टोटल 80.7 है, जिससे दमोह ए ग्रेड में आया है और प्रदेश के टॉप 10 जिलों में हमारा शुमार हो गया है। कलेक्टर श्री कोचर ने इस उपलब्धि के लिए सभी विभागों के अधिकारियों–कर्मचारियों को धन्यवाद और बधाई दी। उन्होंने कहा अधिकारियों-कर्मचारियों ने रात दिन मेहनत की शिकायतकर्ताओं से स्वयं बात की, शिकायतों को संतुष्टि पूर्वक निराकृत कराया, इसी कारण से दमोह जिला आज “ए” ग्रेड में आया है। हमारा प्रयास रहेगा कि आगे अब इस श्रृंखला को कभी भंग न होने देंगे। लगातार दमोह ना केवल “ए” ग्रेड में आएं बल्कि दमोह जिला पूरे प्रदेश में नंबर वॅन बने, इस दिशा में काम करेंगे और अधिक से अधिक शिकायतों का संतुष्टि से निराकरण कराना सुनिश्चित कराएंगे।
