Spread the love

किसानों ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन
दमोह। विकासखंड जबेरा के अंतर्गत आने वाले माला जलाशय के अंदर विगत कई वर्षों से खेती करते जा रहे किसानों को जल संसाधन विभाग द्वारा बेदखल किए जाने के विरोध में सैकड़ो किसानों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जलाशय के अंदर खेती करने की अनुमति प्रदान करने की मांग की है। ज्ञापन में किसानों ने मांग करते हुए कहा है कि हम सभी मजदूर किसान
ग्राम माला मानगढ़ एवं इमलिया मानगढ़ तहसील जबेरा के निवासी हैं। जो कि तहसील जबेरा में शून्य नदी पर माला जलाशय का निर्माण वर्ष 1928 में किया गया था। जो की जलाशय के अंदर डूब क्षेत्र में माला मानगढ़ एवं इमलिया मानगढ़ बसा हुआ है। जहां से माला और इमलिया मानगढ़ गांव को विस्थापित किया गया था जिसमें विस्थापित गांव के परिवार माला जलाशय की डूब क्षेत्र खाली जमीन पर खेती करते आ रहे हैं और जिसका जल संसाधन विभाग द्वारा निर्धारित शुल्क अदा करते आ रहे हैं। किंतु इस वर्ष हमें जलाशय की डूब क्षेत्र की खाली जमीन पर जल संसाधन विभाग द्वारा खेती करने से मना किया जा रहा है जिससे हमारे परिवार को भूखे मरने का संकट उत्पन्न हो गया है। जबकि जिले के अन्य जलाशयों में डूब क्षेत्र के अंदर खेती करवाई जा रही है और माला जलाशय नदी पर बने होने के कारण जलाशय का पानी कभी खाली नहीं होता है। ज्ञापन में किसानों ने मांग करते हुए कहां है कि जल संसाधन विभाग के माला जलाशय की डूब क्षेत्र वाली खाली जमीन पर पूर्व से खेती करने वाले परिवारों को खेती करने के लिए अनुमति प्रदान की जाए। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में माला मानगढ़ एवं इमलिया मानगढ़ के किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *