एएसआई को मारी गोली, आरोपी के पैर मे लगी गोली



दमोह ! कई आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे एक हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने के लिए आज सुबह जैसे ही पुलिस ने प्रयास किया तो उसने पुलिस पर गोली चला दी जो एएसआई के हाथ में लगी वहीं पुलिस ने आरोपी को काबू करने जवाबी फायर किया जिससे एक गोली आरोपी के पैर में लगी पुलिस ने उसे गिरफ्तार लिया है !
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह पुलिस व हिस्ट्रीशीटर बदमाश के बीच यह आमना सामना हुआ था एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी के मुताबिक कासिम कुरैशी इलाके का बदमाश है और इसके खिलाफ कई मामले दर्ज है पुलिस को इसकी लंबे समय से तलाश थी और यह फरार चल रहा था गुरुवार सुबह पुलिस को उसके राजनगर में छिपे होने की सूचना मिली थी साथ ही उसके पास हथियार होने की भी जानकारी मिली थी!
पुलिस ने उसे घेर लिया और सरेंडर की चेतावनी दी लेकिन कासिम ने एक के बाद एक लगातार दो फायर किए जिससे एक गोली एएसआई आनंद अहिरवार के हाथ में लगी है जिसके बाद पुलिस ने उस पर जवाबी फायर किया और उसे दबोंच लिया!
कासिम पर 23 आपराधिक मामले दर्ज है…




पुलिस के मुताबिक कासिम कुरैशी पर 23 आपराधिक मामले दर्ज है जिनमें गौ हत्या , लूट, डकैती, विस्फोटक अधिनियम और हत्या का प्रयास सहित कई अपराध शामिल है वह कोतवाली और देहात थाना क्षेत्र के कई मामलों में फरार था !
घायल पुलिस चौकी प्रभारी अहिरवार को इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है जहां उनकी हालत डॉक्टर ने सामान्य बताई है तो वहीं आरोपी कासिम को सागर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है!
वही इस घटना की जानकारी के बाद कुरैश मंडी क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई और महिलाओं ने चक्का जाम का प्रयास किया लेकिन भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी के चलते उनका यह प्रयास असफल हो गया वहीं पुलिस इस क्षेत्र में लगातार सारी गतिविधियों पर नजर रखे हुए है !
