Spread the love

दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा है,अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी मातृत्व सुरक्षा शिविर लगेंगे। पहला शिविर आज 20 मार्च को 05 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित होंगे। इन शिविरों के लगने से अब इनके आसपास की महिलाओं को सीएचसी आने की जरूरत नहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही जांच हो जाएगी। उन्होंने कहा अधिक से अधिक गर्भवती महिलाएं इन शिविरों में पहुंचकर लाभ उठाएं।मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ मुकेश जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्‍व अभियान अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव, पूर्व देखभाल सुलभ रूप से प्रदाय करने के उददेश्‍य से चिंहित 05 आयुष्‍मान आरोग्‍यम प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र यथा सदगुवां, रनेह, नोहटा, इमलियाघाट, तेजगढ में विशेष महिला स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। इन विशेष स्‍वास्‍थ्‍य शिविर में स्‍त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा अपनी सेवायें पूर्णत: नि:शुल्‍क दी जायेंगी। इन शिविरों में प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र अंतर्गत शामिल आयुष्‍मान आरोग्‍यम मंदिर में पंजीकृत गर्भवती महिलायें एवं अनयिमित मासिक चक्र वाली महिलाओं तथा पूर्व से चिंहित जोखिम वाली महिलायें जिनकी फालोअप जांच होना है, को ग्राम की आशा कार्यकर्ता द्वारा प्रेरित कर शिविर में लाने का काम किया जायेगा।

   डॉ. जैन ने बताया शिविर में महिलाओं का स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण, लैब जांच मसलन रक्‍त, पेशाब, ब्‍लडग्रुप ओजीटीटी, मलेरिया, टीबी, हिपेटाईटिस, एचआईव्‍ही, जांच और चिकित्‍सक सलाह अनुसार अन्‍य आवश्‍यक जांच की जायेंगी। 

            शिविर में पूर्व से चिंहित जोखिम वाली महिलाओं की फालोअप जांच उनके निवास के निकट ही स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र में आसानी से हो सकेगी। जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की शीघ्र पहचान भी हो पायेगी बैचिंग मैचिंग के माध्‍यम से सुरक्षित संस्‍थागत प्रसव कराना भी सुनिश्चित हो पायेगा। उन्होंने बताया शिविर दौरान गर्भवती महिलाओं के लिये सुविधापूर्ण बैठक व्‍यवस्‍था, स्वल्‍पहार की व्‍यवस्‍था भी बनाई गई है। निगरानी जिला स्‍तर से डीपीएम द्वारा की जायेगी। साथ ही वहीं शिविर में मोबिलाईज्‍ड किये जाने वाले हितग्राहियों की निगरानी जिला स्‍तर से डीसीएम द्वारा की जायेगी। साथ ही डीआईओए डीएचओ, डीपीएम द्वारा शिविर स्‍थल पर पहुंचकर प्रदाय की जाने वाली सेवाओं सुविधाओं का निरीक्षण भी किया जायेगा।  

   इन स्‍त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्‍सकों द्वारा प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्रों में 20 मार्च को दी जायेगी। सेवायें प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र सदगुवां में स्‍त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका छाबडा, प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र रनेह में डॉ. नियती जैन, प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र नोहटा में डॉ. मिताली हैरीसन, प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र इमलियाघाट में डॉ पूर्वर्शी राय, प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र तेजगढ में डॉ. प्रियंका शर्मा की ड्यूटी लगाई गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *