समाधान ऑनलाईन कार्यक्रम में इन प्रकरणों की समीक्षा की जायेगी

दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जिल के समस्त कार्यालय प्रमुखों से कहा है सीएम हेल्पलाईन में विभिन्न विभागों की 8170 शिकायतें लंबित है। आगामी समाधान ऑनलाईन कार्यक्रम में चयनित सीएम हेल्पलाईन में लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत दी जा रही सेवाओं व समाधान एक दिवस के विषयों की समीक्षा समाधान ऑनलाईन कार्यक्रम में की जायेगी। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा है महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रधानमंत्री मातृ बंदना योजना से संबंधित 1566 लंबित शिकायतें, राजस्व विभाग की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पंजीयन, राशि के भुगतान से संबंधित (राजस्व) 587 लंबित शिकायतें, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी की हैण्डपंप के रखरखाव, मरम्मत, शेष खराबी का निराकरण न होने संबंधी 113 लंबित शिकायतें, श्रम विभाग की मध्यप्रदेश असंगठित शहरी, ग्रामीण कर्मकार कल्याण मण्डल संबल योजना से संबंधित 286 लंबित शिकायतें, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्त संरक्षण विभाग की राशन कार्ड उद्यतन करना (राशन कार्ड, पात्रता पर्ची में नाम जुड़वाने, कटवाने तथा हितग्राही का पता, दुकान परिवर्तन, पात्रता श्रेणी परिवर्तन आदि के संबंध में) 211 लंबित शिकायतें, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, अन्य द्वारा योजना का लाभ दिये जाने हेतु अनुसूचित राशि की मांग किये जाने संबंधी (पंचायती राज) 165 लंबित शिकायतें, अनुसूचित जाति कल्याण शिष्यवृत्ति, छात्रवृत्ति प्राप्त न होना, विलम्ब से प्राप्त होना, निर्धारित दर से प्राप्त न होने संबंधी 15 लंबित शिकायतें तथा समस्त विभागों की 100 दिवस से अधिक समय से 5197 लंबित शिकायतें शामिल है।
कलेक्टर श्री कोचर ने कहा है संबंधित सीएम हेल्पलाईन से शिकायतों की समीक्षा कर संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया जाये। समाधान ऑनलाईन कार्यक्रम में इन प्रकरणों की समीक्षा की जायेगी।
