Spread the love

महिलाओं के साथ दुराचार करने वाले अपराधियों को फांसी की सजा सुनाई जाये – प्रियंका किरार
प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट, महिलाओं को सुरक्षादेने में नाकाम मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी छोड़े
भोपाल। म.प्र. कांग्रेस महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रियंका किरार के नेतृत्व में प्रकोष्ठ की पदाधिकारी और अन्य कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में आज राजधानी भोपाल में प्रदेश में घटित हो रहे महिला अपराध दुराचार, सामुहिक दुराचार एवं नाबालिग बच्चियों की खरीद फरोख्त, गुमषुदगी की बढ़ती घटनाओं और प्रदेष की मोहन यादव सरकार मंे बिगड़ी म.प्र. की कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन कर मोहन यादव सरकार को आईना दिखाने प्रशासन को आईना भेंट किया। महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर महिला अपराध रोकने की मांग की गई, साथ ही महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम मुख्यमंत्री से पद से इस्तीफे की मांग की गई।
श्रीमती किरार ने कहा कि प्रदेष की मोहन यादव सरकार में म.प्र. की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है, मासूम बच्चियां और लाडली बहनें खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं और अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि चाहे भोपाल में बेंची गई बच्चियों की बात हो, शहडोल में भारतीय जनता पार्टी के नेता द्वारा नषीले इंजेक्षन लगाकर गेंगरेप की बात हो, सागर में भाजपा पार्षद पर महिला के दुष्कर्म का मामला हो, भोपाल में एबीवीपी के पूर्व पदाधिकारी के खिलाफ रविन्द्र भवन मंे पार्किंग स्थल पर दलित किषोरी से दुराचार, धार में नेषनल हाईवे पर बेटी द्वारा गाड़ी चलाने पर मारपीट, विदिषा मंे भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष द्वारा दुराचार, हरदा में दलित महिला के साथ हेड कॉन्सटेबल द्वारा महिला के साथ दुराचार, सिवनी और सीधी में बीजेपी नेताओं द्वारा की गई दुराचार की घटनाओं, छतरपुर जिले के हनुखेड़ा में युवती की सरेआम हत्या, इंदौर मंे युवती की गोली मारकर हत्या, सतना में ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, सिंगरौली जिले के सरई क्षेत्रांतर्गत गर्ल्स होस्टल मंे छात्रा के साथ दुराचार, विदिषा जिले के कुरवाई विधानसभा क्षेत्रांतर्गत ग्राम अमरछा में युवती द्वारा दुराचार के बाद आत्महत्या की घटना सहित 334 लड़कियों के लापता होने का मामला हो, अन्य ऐसी कई घटनायें हैं जिससे ये प्रतीत होता है कि म.प्र. में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा कितने जघन्य अपराधों और घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।
श्रीमती किरार ने कहा कि म.प्र. की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार के संरक्षण में दुराचारी भाजपा नेता फल-फूल रहे हैं, जिससे म.प्र. की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। प्रदेश में मासूम बेटियों की खरीद, फरोख्त की जा रही है, उनकी गुमषुदगी की एफ.आई.आर. पर पुलिस प्रषासन किसी भी तरह की ठोस कार्यवाही करने मंे नाकाम है।

प्रभावित परिवार न्याय की मांग को लेकर दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।
श्रीमती किरार ने कहा कि मप्र कांग्रेस उत्पीड़न प्रकोष्ठ की मांग है कि म.प्र. की कानून व्यवस्था को दुरूस्त किया जावे एवं प्रदेष के सभी गुमषुदा बच्चियों को ढूंढा जाये और अपराधियों को कड़ी सजा दी जावे। उन्होंने कहा कि वहीं पुलिस प्रषासन द्वारा विवेचना में आरोपियों को बचाने के चक्कर में ठोस कानूनी कार्यवाही होने से आरोपी कोर्ट से सजा पाने से बच जाते हैं। म.प्र. मंे महिला एवं बाल अत्याचार हमेषा से उच्च पायदान पर रहा है। प्रदेष की ध्वस्त कानून व्यवस्था बेलगाम अपराधों और प्रषासनिक लापरवाहियों के कारण लगातार घटनाओं में इजाफा हो रहा है और अपराधों पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है।
श्रीमती किरार ने कहा कि म.प्र. की मोहन यादव सरकार का पूरा ध्यान प्रदेष की जनता को भ्रमित करने, रोज नये इवेन्ट और उसका झूठा प्रचार प्रसार करने में ही रहता है। प्रदेष में मातायें, बहनें और मासूम बेटियां इनकी प्रदेश में नाकाम सुरक्षा व्यवस्था का षिकार हो रही हैं। म.प्र. कांग्रेस महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ मांग करती है कि प्रदेष के सभी जिलों मंे महिलाओं की सुरक्षा के प्रति प्रषासन अपनी जवाबदेही तय करे, अन्यथा म.प्र. कांग्रेस महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ को बड़ा जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *