Spread the love

ईद का दिन कौमी एकता की मिसाल ………..सुरेन्द्र चौधरी

सागर ! पवित्र माह रमजान के पूरे होने के बाद ईद उल फितर के दिन कांग्रेसजनों ने ईद की विशेष नमाज के बाद मुस्लिम भाईयों को ईद की बधाई देते हुए कौमी एकता की मिसाल कायम की। इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने सदर कैन्ट क्षेत्र,कटरा जामा मस्जिद आदि अनेकों क्षेत्रों में पहुंचकर मुस्लिम भाईयों, बुजुर्गों,नौजवानों एवं बच्चों को गले मिल कर ईद की मुबारकबाद देते हुये कहा कि एक माह के रोज़ो के बाद ईद का दिन बड़े ही खुशी का दिन होता है इस दिन सभी वर्गों के लोग मुस्लिम भाईयों को ईद की बधाई देते है जो देश की अखण्डता और एकता के साथ कोमी एकता की मिसाल हैं। इस दौरान मुख्य रूप से मुफ्ती जावेद रज़ा मिस्बाही,मुफ्ती वसीम निज़ामी मिस्बाही,अशरफ खान,नसीर बाबू,चौधरी जुल्फकार मकरानी,अबरार सौदागर,समीर मकरानी,तारिक सौदागर,तनवीर खान, शेख असलम,मोह. आसिफ खान,मोनू बाबा,अर्श खान,अयाज खान,अर्शलान खान, अयान खान,अनवर भाई, अजमेरी भाई, अब्दुल मुईद,इमरान ठेकेदार, शमीम भाई, अकरम भाई,अज़हर भाई, आसिफ मकरानी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *