
दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया ग्रामीण दूर-दराज क्षेत्रों में रह रही गर्भवती माताओं को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवायें आसानी से उनके निवास के समीप ही मिले इसे सुनिश्चित करने के लिये प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में लगाये जा रहे महिला स्वास्थ्य शिविर को विस्तारित किया जा रहा है। इसके पूर्व 5 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में उक्त शिविर आयोजित किये गये है, अब इसे और विस्तारित कर 13 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों और एक उप-स्वास्थ्य केन्द्र में 02 अप्रेल को शिविर लगाया जा रहा है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रांत सिंह चौहान ने बताया कि ०२ अप्रैल दिन बुधवार को १३ आयुष्मानआरोग्यम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और ०१ उप स्वास्थ्य केन्द्र झलौन में स्त्री रोग विशेषज्ञ/स्किल लैब प्रशक्षित चिकित्सकों द्वारा पहुंचकर गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर समुचित उपचार सेवा दी जायेगी। गर्भावस्था के पहले /दूसरी तिमाही में विशेषज्ञ जांच सुनिश्चित होने से जोखिम वाली गर्भवती महिला की शुरूआती अवस्था में ही पहचान कर समुचित उपचार सुविधा मिलने से गर्भावस्था दौरान उपजी स्वास्थ्य परेशानियों का समुचित इलाज भी हो सकेगा जो मातृ-मृत्यु टालने में बहुत उपयोगी होगा। डॉ. विक्रांत सिंह चौहान ने बताया कि, इन महिला स्वास्थ्य शिविर में गर्भवती महिलाओं के लिये सुविधापूर्ण बैठक एवं स्वल्पहार की व्यवस्था बनाई गई है। जिसकी जिला स्तर से निगरानी डीपीएम एवं बीपीएम द्वारा की जायेगी।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रांत सिंह चौहान ने बताया कि इन महिला स्वास्थ्य शिविरों में गर्भावस्था प्रेरित उच्च रक्तचाप की पहचान की जायेगी। ओजीटीटी परीक्षण से गर्भावस्था दौरान डायबिटिक महिलाओं की पहचान भी की जायेगी। इसके अलावा मलेरिया, टीबी, हिपेटाईटिस, एचआईव्ही, जांच, और चिकित्सक सलाह अनुसार अन्य आवश्यक जांच की जायेंगी। इन शिविरों में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अंतर्गत शामिल आयुष्मान आरोग्यम मंदिर में पंजीकृत गर्भवती महिलायें एवं अनयिमित मासिक चक्र वाली महिलाओं तथा पूर्व से चिंहित जोखिम वाली महिलायें जिनकी फालोअप जांच किया जाना है को ग्राम की आशा कार्यकर्ता द्वारा प्रेरित कर शिविर में लाने का काम किया जायेगा।
२ अप्रैल को इन १३ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा झलोन उपस्वास्थ्य केन्द्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ/चिकित्सकों द्वारा दी जायेगी सेवायें
विकासखण्ड हिण्डोरिया अंतर्गत अभाना, इमलियाघाट, बांदकुपर, विकासखण्ड हटा अंतर्गत रनेह, हिनौता, मडियादौ, विकासखण्ड तेंदूखेडा अंतर्गत तेजगढ, झलौन (उप स्वास्थ्य केन्द्र), विकासखण्ड जबेरा अंतर्गत नोहटा, रौड, विकासखण्ड पटेरा अंतर्गत कुण्डलपुर, कुम्हारी, एवं विकासखण्ड पथरिया अंतर्गत सदगुवां एवं बांसाकला में स्त्री रोग विशेषज्ञ/चिकित्सकों द्वारा सेवायें दी जायेगी।
