Spread the love

दमोह : आज सीएम राइज उमावि विद्यालय दमोह में नवीन शैक्षणिक सत्र 2025-26 प्रारंभ के अवसर पर जिला स्तरीय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में विधायक दमोह जयंत कुमार मलैया, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे की मौजूदगी में कार्यक्रम मनाया गया। विधायक श्री मलैया ने निर्मित विद्यार्थी साइकिल स्टैंड शेड का लोकार्पण किया गया।

            जिला शिक्षा अधिकारी, संतोष रोहित , भीम पटेल , संजय सेन सुरेश पटेल , डीपीसी मुकेश द्विवेदी  एडीपीसी शैलेंद्र असाटी ,एपीसी मोहन राय विकासखंड शिक्षा अधिकारी दमोह ,BRC एवं बालकों की गरिमामय में उपस्थिति रही।इस दौरान विद्यार्थियों का स्वागत तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा द्वारा किया गया। नवप्रवेशी 08 घुमक्कड़ परिवारों के बच्चों का प्रवेश किया गया। सभी बच्चों को निशुल्क पाठ पुस्तक वितरण किया गया। कक्षा में प्रथम स्थान एवं अधिकतम उपस्थिति वाले छात्रों का शील्ड प्रदान कर सम्मान किया गया। विद्यालय की ओर से चार शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान किया गया। विद्यार्थियों पालकों, जन प्रतिनिधियों के लिए विशेष भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समापन उपरांत विद्यार्थियों के लिए बिस्कुट पैकेट का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *