
सम्मान में सेवा निवृत्ति समारोह का आयोजन सम्पन्न
हिण्डोरिया:- नगर के अब्दुल्ला वार्ड नं.6 के निवासी कमल साहू पिता मोहनलाल साहू के बतौर हवलदार केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में 21 वर्ष की सेवा पूर्ण कर निवृत होने पर उनके सम्मान में विशाल सेवा निवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया।
सर्व प्रथम अपने गृह नगर हिण्डोरिया आगमन पर बस स्टेण्ड चौराहे पर उनका बाजे गाजे, आतिश बाजी, डीजे, राष्ट्रीय नारों के उदघोष एवं तिरंगा ध्वज लहलहाते हुये एक विशाल स्वागत सत्कार यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों पर निकाली गई । सैनिक सम्मान यात्रा का स्थानीय बस स्टेण्ड पर जामा मस्जिद सदर नबाब खान आर आई, सुजात खान, रफीक मासाब, शानु खान, शहजाद कुरैशी,मुहम्मद सामी, घप्पू भाई फरहद खान, समीर शा, सहित अनेक मुस्लिम भाईयों व्दारा सत्कार किया गया। इसके पश्चात उनके निवास परिसर मे एक यादगार स्वागत सत्कार का मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अनेक वक्ताओं ने देश भक्ति से ओत- प्रोत एवं प्रेरणा दायक विचार रखे। ज्ञातव्य हो कि सैनिक कमल साहू सीआरपीएफ मे अपने 21 पूर्ण करने पर 03 मार्च 2025 को ही सेवा निवृत्त हुये है। समारोह के अंत मे शानदार प्रतिभोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जवान कमल साहू उनके पिता मोहन लाल साहू भाई हरीराम साहू, मनोहरलाल साहू, अजय साहू सहित अनेक स्वजातीयजनों, परिजनों, गणमान्य नागरिकों,जनप्रतिनिधियों , मीडिया साथियों एवं ईष्ट मित्रों आदि ने उनके दीर्घायु उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना के साथ बधाई दी।
