भाजपा के आगामी कार्यक्रमों को लेकर सभी 24 मंडलों में बैठकें संपन्न

दमोह। जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार और सह प्रभारी महेन्द्र जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर जिले के सभी मंडलों में बैठकें आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जिला पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के मार्गदर्शन में रूप रेखा तैयार की गई। आज जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने भाजपा कार्यालय में नगर के रानी दमयंती और पं दीन दयाल नगर मण्डल की कामकाजी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस और 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती कार्यक्रम जिले के 1184 बूथों पर कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया जाएगा, 6 अप्रैल को प्रत्येक कार्यकर्ता अपने अपने निवास पर पार्टी का ध्वज लगाकर पदाधिकारी पूरे हर्षोल्लास के साथ स्थापना दिवस मनाएगा। साथ ही कार्यालय की सजावट कर रंगोली सजाएं तथा मिठाई बांटेंगे ,। कार्यक्रमों के जिला प्रभारी जिला महामंत्री सतीश तिवारी ने रानी दमयंती मंडल की बैठक में कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के साथ आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि 6 एवं 7 अप्रैल को बूथ स्तर पर और 8-9 अप्रैल को मंडल व विधानसभा स्तर पर भाजपा की चुनावी सफलता, संगठनात्मक विस्तार, भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन एवं प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के साथ विकसित भारत की ओर यात्रा जैसे विषयों पर नए प्राथमिक सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पूर्व 13 अप्रैल को उनकी प्रतिमाओं की सफाई करना तथा संध्या के समय दीपोत्सव मनाना है। 14 अप्रैल को बाबा साहब की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ करना है। आंगनबाड़ी केंद्रों और अनुसूचित जाति बस्तियों के स्कूल परिसरों की सफाई एवं सामुदायिक सुविधाओं का रखरखाव किया जाए। आज राम लाल उपाध्याय, जुगल अग्रवाल ने अभाना मंडल, संजय सेन बांदकपुर मंडल ,रामेश्वर चौधरी बांसा तारखेड़ा मंडल, महेन्द्र जैन, रिंकू गोस्वामी पथरिया नगर मण्डल, अरविंद उपाध्याय पथरिया ग्रामीण मण्डल, राघवेन्द्र सिंह परिहार नरसिंहगढ़ मंडल, रमन खत्री सदगुआ मंडल, अमित बजाज बटियागढ़ मंडल, गोपाल पटेल फतेहपुर, उत्तम सिंह जबेरा मंडल, अरुण तिवारी नोहटा मंडल, हरिश्चंद पटेल बनवार मंडल ,रूपेश सेन सिग्रामपुर मंडल, मनीष सोनी प्रिंस जैन तारादेही मंडल, रूपेश सेन, अनिता सिंग तेंदूखेड़ा मंडल, सुरेश पटेल, राजकुमार सिंह तेजगढ़ मंडल,संजय यादव हटा नगर मण्डल, बहादुर पटेल, भोले सराफ हटा ग्रामीण मंडल, ब्रजेश दुबे मड़ीयादो मंडल,, अनिता खरे कुम्हारी मंडल, विधायक उमा देवी खटीक पटेरा मंडल, शिखा जैन हिंडोरिया मण्डल की बैठकों में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए और आगामी संगठनात्मक विषयों पर कार्यकर्ताओं से चर्चा कर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। मंडल बैठक में मंडल अध्यक्ष सहित मंडल के पदाधिकारी एवं शक्ति केदो के प्रभारी संयोजक सहित वर्ष कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही