Spread the love


दमोह।
भारतीय जनता पार्टी का 44वां स्थापना दिवस आज पूरे देश में उत्साह और गर्व के साथ मनाया गया। इसी क्रम में पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल में भी इस विशेष अवसर को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। असाटी वार्ड के बूथ क्रमांक 115 और 116 पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे शामिल हुए। इस दौरान लघुव्यापारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष तनुज पाराशर, राहुल शास्त्री, ब्रह्मा चौरसिया, शिवशंकर सोनी, सुनील दुबे, देवेंद्र पांडेय सहित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा से साजिद रिज़वी और काजी साहब की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत पं.श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं.दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्रों पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं को भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर वक्ताओं ने पार्टी के इतिहास, विचारधारा और जनसेवा के संकल्प को दोहराया तथा संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से सतत सक्रियता बनाए रखने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *