Spread the love

सामुदायिक भवन बनने से निश्चित रूप से गांव के लोगों को लाभ मिलेगा

दमोह: पहले समुदायिक भवन 5 लाख 10 लाख के बनते थे, लेकिन अब छोटा समुदायिक भवन नहीं बनाएंगे, 25 लाख का बड़ा समुदायिक भवन बनाएंगे और उसमें इतना बड़ा एक हाल रहेगा, जिसमें ढाई से 300 लोग बैठ पाएंगे। दो तीन कमरे भी रहेंगे, लेट, बाथरूम अटैच रहेगा और उसमें किचन भी रहेगा, यह सामुदायिक भवन 25 लाख की राशि से बनकर तैयार होगा, इसका लाभ गांव के सारे लोग ले पाएंगे। जल्द ही इसका काम शुरू होगा। दो 3 दिन के अंदर काम शुरू होगा। सामुदायिक भवन बनने से निश्चित रूप से गांव के लोगों को लाभ मिलेगा इस आशय के विचार प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धर्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने जबेरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम विजय सागर में 15 लाख, धाना मैली एवं जलेहरी में 25-25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवनों का भूमिपूजन करते हुये व्यक्त किये।

            संस्कृति राज्यमंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह ने कहा सामुदायिक भवनों के लिये भूमि पूजन किया है, कार्य गुणवत्ता पूर्व तरीके से किये जायें। सामुदायिक भवन इतना पक्का बने कि भविष्य में एक मंजिल और बना पायें। आप लोगों के कारण आज हम विधानसभा में फिर से विधायक बने और फिर मंत्री बने, निश्चित रूप से एक बहुत अच्छा काम लाड़ली बहनों ने किया और हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव जी का तो मानना है, कि “फूलों का तारों का सबका कहना है, एक हज़ारों में मेरी बहना है” इसीलिए हर बहन के खाते में 1000 रूपये से शुरू करके 1250 रूपये डाले जा रहे हैं, रक्षाबंधन पर 250 रूपये और मुख्यमंत्री जी ने अलग से बोनस दिया, लाड़ली बहनों के लिए भी हम काम कर रहे हैं। किसानों के लिए भी हम काम कर रहे हैं।

            राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा घोषणा पत्र में हमने यह कहा था कि जब हमारी सरकार बनेगी तो हम 5 साल में गेहूं का दाम बढ़ाएंगे और 2700 रूपये क्विंटल गेहूं खरीदेंगे। इस साल गेहूं सरकार 2600 क्विंटल खरीद रही हैं, और अगली बार 2700 रूपये का हमने वादा किया है 2700 से ज्यादा में गेंहूं खरीदेंगे। सरकार किसानों को किसान सम्मान निधि दे रही है।

            राज्यमंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह ने कहा सतधरू से जैसे हर गांव में पीने का पानी आ रहा है, वैसे ही किसान की सिंचाई के लिए किसान के खेत में पाइप लाइन के द्वारा पानी पहुंचेगा। जब किसान समृद्ध होंगे, कई फसलें लेंगे तो निश्चित रूप से प्रदेश में समृद्धि बढ़ेगी। किसानों को 3 से 4 फसलों का पानी मिलेगा। केन-वेतबा नदी को व्यारमा नदी से जोड़ा जा रहा है। घटेरा के आगे एक बड़ा बांध बनेगा जिससे किसान के लिये सिंचाई के लिये पानी पहुचाया जायेगा। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जी कहते हैं किसान भाई अपनी जमीन नहीं बेचें आने वाला समय किसानों का है। उन्होंने कहा बांध बनने से कोई गांव नहीं डूबेगा। कुछ लोग तो इस प्रकार की भ्रम फैला रहे हैं, कि घटेरा के आसपास के गांव डूब जाएंगे तो कोई गांव डूबने वाला नहीं है।अभी अपन ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के विवाह फिर होने वाले हैं। पिछले बार हमने 2000 विवाह करवाए थे। तेंदूखेड़ा में इस बार 4 मई को तेंदूखेड़ा में मुख्यमंत्री कन्यादान की विवाह होने होने वाली है, तो जिन लोगों के विवाह होना है, तो वो अपना रजिस्ट्रेशन करवा देंगे तो विवाह उसमें करवाएंगे तो ₹50,000 का चैक दिया जायेगा।

            हर घर में पीने का पानी पाइप लाइन के द्वारा 50-60 किलोमीटर दूर से आपके गांव में पानी पहुँच रहा है। माताओं बहनों को कहीं पानी भरने बाहर नहीं जाना पड़ रहा है। कितनी अच्छी व्यवस्था सरकार कर रही है। राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने घोषणा की है, कि धान में 4 हजार रूपये हेक्टेयर का बोनस अलग से देंगे। मतलब किसान जो धान बेचेंगे वह तो अलग है, लेकिन जिन्होंने धान की खेती की है, उनको 4 हजार रूपये हेक्टेयर की राशि हम और देंगे यह सरकार निरंतर किसानों की भी चिंता कर रही है।

            राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा सरकार निरंतर लाड़ली बहनों की भी चिंता कर रही है और हर गरीब को पक्के मकान बनाकर देने का सरकार का संकल्प है। अभी सर्वे चल रहा है, जिन लोगों के नाम छूट गए थे उन सब के नाम जोड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा पंचायतों में पक्के प्रधानमंत्री आवास बनाये जा रहे हैं, पहले गरीब आदमी को पक्के मकान बना के दे दिए और जिनके नाम रह गए थे तो फिर से सर्वे हो गया। नए नाम जुड़ गए तो 2- 3 साल के अंदर नरेंद्र मोदी जी की सरकार, डॉ.मोहन यादव जी की सरकार पक्के मकान बनाके देगी। नए नाम जो प्रधानमंत्री आवास में जुड़ गए हैं, तो हर गांव में नए नाम जुड़ गए है, तो आने वाले समय में उनको भी कुटीर मिलेंगी यह अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है, और सरकार निरंतर काम कर रही है।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *