Spread the love

दमोह । जिले के पटेरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम मझगवां पतोल में “स्कूल चले हम” अभियान के अंतर्गत एसडीएम हटा राकेश मरकाम की मौजूदगी में श्री राम जी जनकल्याण संगठन द्वारा वार्षिक प्रवेश उत्सव शासकीय माध्यमिक शाला प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज, शिक्षा और प्रशासनिक क्षेत्रों से जुड़े अधिकारीगण मौजूद थे।
इस अवसर पर एसडीएम हटा राकेश सिंह मरकाम ने कछुए और खरगोश की कहानी से विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन किया। उन्होंने बताया खरगोश और कछुआ दोनों ही अंत में जीत जाते हैं, इस तरह से एक एनर्जी बनती है, जब दो शक्तियां एक साथ जुड़ जाती हैं तो वह किस प्रकार से पॉजीटिव्ह तरीके से काम कर सकती हैं, दोनों ने ही एक दूसरे की मदद की और अपने जीवन में सफल हुये। उन्होंने कहा विद्यार्थियों और उपस्थित जनों को इस कहानी से अच्छी प्रेरणा मिली होगी। कहानी से क्या शिक्षा प्राप्त हुई के बारे में विद्यार्थियों से प्रश्न किये, उपस्थित विद्यार्थियों को कहानी से जो ज्ञान मिला उसके संबंध में अतिथियों के समक्ष जबाव दिये। मौजूद अधिकारियों और अतिथियों ने ताली बजाकर विद्यार्थियों का सम्मान किया और खूब पढ़ने के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।
जिला परियोजना समन्वयक मुकेश द्विवेदी ने उपस्थित विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन करते हुए शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं जो छात्रों के हित में बनाई गई है, के बारे में बताते हुए कहा इन योजनाओं का लाभ उठाकर वह अपने करियर को सुनहरा बनाएं।
संस्था श्री राम जी जैन कल्याण संगठन की अध्यक्ष वंदना जितेंद्र गौतम तथा सचिव ऋषि पटेल के द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत सत्कार किया गया। इस अवसर पर ग्राम के वरिष्ठ नागरिक, ग्रामीणजन, पालक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों को अतिथियो के माध्यम से कॉपी और पेन का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में तहसीलदार प्रवीण त्रिपाठी, डीपीसी मुकेश द्विवेदी, जनसम्पर्क अधिकारी श्री कुरैशी, एवं हटा विधानसभा विधायक प्रतिनिधि भरत पटेल मौजूद रहे। इनके साथ शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारीगण एवं स्थानीय ग्रामीणों ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
इस अवसर पर संगठन द्वारा अपने फ्लेक्स पोस्टर का विमोचन भी अतिथियों के कर-कमलों से किया गया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को अध्ययन सामग्री एवं पेन वितरित किए गए, जिससे छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना और प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ की गई। गौरतलब है कि श्री राम जी जनकल्याण संगठन एक निजी संस्था है, जो स्वर्गीय श्रीमती सुशीला गौतम की स्मृति में गठित की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज सेवा को समर्पित रहना है। कार्यक्रम का संचालन विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मुकेश गुजरे ने किया।
कार्यक्रम के समापन पर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों और सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *