Spread the love

दमोह : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार कोचर ने आज ईव्हीएम मशीनों के नवीन वेयर हाऊस का मासिक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री कोचर ने मासिक निरीक्षण एवं त्रैमासिक निरीक्षण की कार्यवाही के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया। इस दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी मीना मसराम, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि कोमल अहिरवार, एड. रामलाल उपाध्याय, बीरेन्द्र ठाकुर, ईव्हीएम वेयर हाऊस इंचार्ज सहायक कोषालय अधिकारी ज्ञानेश्वर मांडवी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *