Spread the love

युवाओं में भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को लेकर खास उत्साह

(भारती अहिरवार)

हटा /भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर पूरा नगर भगवामय हो गया युवाओं में उत्साह को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया यूथ ने कहा कि भगवान श्रीराम हमारे आदर्श है भगवान राम ने सत्य, धर्म, दया और मयार्दा की सीख दी है भारतीय संस्कृति और सदाचार की जब भी बात होती है तो श्रीराम का नाम लिया जाता है। युवाओं ने कहा कि 6 अप्रैल रविवार को भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव उत्साह मनाया जा रहा है। इस दौरान युवाओं, बच्चों ने भगवान श्रीराम के आदशों पर चलने का संकल्प भी लिया। उन्होंने कहा कि श्रीराम की भक्ति से ही जीवन से प्रेरणा मिलती है

शालू पटेल ,कहती है। कि भगवान राम का आदर्श जीवन में यही प्रेरणा देता है। कि हम मयार्दाओं का पालन करते हुए अपने जीवन, अपने परिवार और अपने देश को समृद्ध और शांतिमय बनाएं

नीलेश अहिरवार, कहते, हैं कि श्री रामचंद्र के संयम, त्याग और न्याय के लिए युवाओं को भगवान श्रीराम से प्रेरणा लेनी चाहिए अब श्रीराम की भक्ति हर युवा वर्ग में देखने को मिल रही है भगवान राम द्वारा बताए गए सत्य, मार्ग पर चलना चाहिए

शीतल ताम्रकार, कहती है कि भगवान श्रीराम से मयार्दा, सत्यता पूर्वक जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है युवाओं को भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढना चाहिए युवा श्रीराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लें

बंदना प्रजापति ,कहती है कि श्रीराम हमेशा से युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उनके दिखाए गए मार्ग पर चलना यथोचित हैं प्रभु का आदर्श जीवन में कठिन परिस्थितियों में धैर्य और शांति से सामना करना सिखाता है

शिल्पा खटीक, कहते हैं कि श्री रामनवमी पर्व अच्छा लगता है जीवन के हर लक्ष्य को पूरा करने में मदद और सहयोग करती है क्योंकि श्रीराम से जीवन को जीने की सीख मिलती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *