Spread the love

आरोपी को ट्रांजिड रिमांड पर लेकर आज जबलपुर पहुंचेगी पुलिस
जबलपुर। जबलपुर के जाय स्कूल संचालक अखिलेश मेबन को हिन्दू धर्म के आराध्य प्रभु श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में केरल पुलिस ने शनिवार को कोच्चि में गिरफ्तार कर लिया है| मेबन को अपनी हिरासत में लेने के लिए जबलपुर पुलिस केरल पहुंच गई और उसे ट्रांजिट रिमांड पर भी ले लिया है| वही आज दोपहर तक मेबन को लेकर पुलिस जबलपुर पहुंच जाएगी|
गौरतलब है कि जबलपुर स्थित जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संचालक अखिलेश मेबन ने अपने व्हाटसएप स्टेटस में प्रभु श्रीराम और उनके भक्तों को लेकर एक आपत्तिजनक स्टेटस वीडिया लोड किया था| इसके बाद से आक्रोश भड़क गया| हिन्दू संगठनों की शिकायत पर विजयनगर पुलिस ने अखिलेश मेबन के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज किया था इसके बाद से मेबन फरार हो गया था| उसकी लोकेशन केरल में ट्रेस होने के बाद पुलिस ने कोच्चि पुलिस से संपर्क कर मेबन के बारे में जानकारी दी, जहां केरल पुलिस उसे धरदबोचा| बताया जा रहा कि मेबन विदेश भागने की तैयारी में था| शुरुआती जांच के बाद यह सामने आया कि मेबन बांधवगढ़ के एक रिसॉर्ट में छिपा हुआ था, लेकिन जब पुलिस टीम वहां पहुंची, तो वह फरार हो चुका था। इसके बाद पुलिस ने उसके करीबियों से पूछताछ की और यह जानकारी मिली कि वह केरल के कोच्चि शहर में मौजूद है।
मध्यप्रदेश पुलिस ने केरल पुलिस की मदद से एक टीम को कोच्चि भेजा, जहां शनिवार सुबह उसे गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार, मेबन जब एयरपोर्ट जा रहा था, उसी दौरान उसे पकड़ लिया गया। फिलहाल, मेबन को केरल पुलिस की कस्टडी में रखा गया है और अब जबलपुर पुलिस की टीम कोच्चि में पहुंच चुकी है। पुलिस जल्द ही उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जबलपुर लाएगी।
विदेश भागने की योजना थी…
प्रारंभिक जांच में यह भी खुलासा हुआ कि मेबन जबलपुर से केरल भागने के बाद विदेश भागने की योजना बना रहा था, लेकिन उससे पहले ही केरल पुलिस ने उसे पकड़ लिया। मेबन एक होटल में छिपा हुआ था, जब उसे गिरफ्तार किया गया। जबलपुर पुलिस ने अखिलेश मेबन के स्कूल और घर पर भी छापे मारे थे, जहां से पुलिस ने दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया और उनसे पूछताछ की। इस पूछताछ के दौरान मेबन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस के हाथ लगी, जो उसकी गिरफ्तारी में सहायक साबित हुई।
एसपी ने की गिरफ्तारी की पुष्टि…
एसपी संपत उपाध्याय ने अखिलेश मेबर की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि केरल पुलिस की मदद से उसे कोच्चि में गिरफ्तार कर लिया गया है| जबलपुर की पुलिस टीम भी कोच्चि पहुंच गई और आरोपी अखिलेश मेबन को ट्रांजिड रिमांड पर भी ले लिया है| आज दोपहर तक जबलपुर पुलिस आरोपी को लेकर शहर पहुंच जायेगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *