Spread the love

3 माह में उखड़ गया गुणवत्ता विहीन डामरीकरण
जबलपुर। महापौर के गृहवार्ड नरसिंह वार्ड की मुख्य सड़क मदनमहल अंडरब्रिज से गंगानगर तक की 300 मीटर की जर्जर सड़क को लेकर कांग्रेस पार्षद दल ने मंगलवार को मदनमहल में प्रदर्शन किया| इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने कहा कि महापौर ने पिछले वर्ष 15 करोड़ का बजट पारित कराया था, जिसमें गड्ढा मुक्त सड़क का वादा किया था, लेकिन हकीकत में सड़के नहीं गड्ढे है| इस सड़क की हालत अत्यंत ही जर्जर है जिसमें रोजाना हजारों की संख्या में लोग आवागमन करते हैं पूर्व में इस सड़क का ड़ामरीकरण हुआ था लेकिन गुणवत्ताहीन कार्य के चलते वह सड़क तीन माह भी नहीं चल पाई और पूरी सड़क में सिर्फ गड्ढे ही दिखाई पड़ रहे हैं कांग्रेस पार्षद दल ने भाजपा की नगर सत्ता द्वारा लगातार की जा रही झूठी घोषणाओ को लेकर अंडर ब्रिज से गंगासागर रोड की सड़क पर पैदल मार्च करते हुए प्रदर्शन कर अपना विरोध प्रकट किया।
विरोध प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, सचेतक अयोध्या तिवारी, पार्षद संतोष दुबे पंडा, पार्षद श्रीमती अदिति अतुल बाजपेई, पार्षद सत्येंद्र चौबे, पार्षद श्रीमती तुलसा लखन प्रजापति, ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत सिंह गुर्जर, सलिल चौकसे, प्रमोद पटेल, डिक्की जॉन, शिशिर नन्होरिया, सचिन बाजपेई, रूपेश पाठक, अनिल पटेल, आशीष शुक्ला, मिंटू मिश्रा मिथुन शिवहरे, बलवंत यादव, श्रेष्ठ ठाकुर, शादाब मंसूरी, पामू खान, लकी गुप्ता, इसराइल खान, राजा खान, विक्की श्रीवास्तव, घनश्याम गुप्ता, पवन चौकसे, शिवम गुप्ता, सूरज महावत, अभिषेक पटेल, बिट्टी मेश्राम आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *