Spread the love

फास्ट फूड में अजीनोमोटो के उपयोग की गई जांच, फास्ट फूड दुकानदारों को अजीनोमोटो के उपयोग नहीं करने के दिए निर्देश 

दमोह: कलेक्टर दमोह सुधीर कुमार कोचर के निर्देशों के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल ने दमोह शहर में निरीक्षण कार्यवाही करते हुए फास्ट फूड दुकानों, फास्ट फूड निर्माण यूनिट्स एवं रेस्टोरेंट में विक्रय किए जा रहे चिली पनीर, चाइनीज बर्गर एवं कचौड़ी के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं।

            दमोह शहर में बस स्टैंड स्थित बृजवासी रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। परिसर से मौके पर विक्रय हेतु संग्रहित चिली पनीर एवं चाइनीज बर्गर के नमूने जांच हेतु लिए गए । इस अवसर पर रेस्टोरेंट में कार्यरत शेफ एवं रसोइयों को चाइनीज फूड एवं फास्ट फूड में अजीनोमोटो के ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करने एवं री यूज्ड खाद्य तेल को उपयोग करने पर मानव स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव होने के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इसी तरह मारूताल इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित मनसुख फूड प्रोडक्ट्स का निरीक्षण किया गया । मौके पर विक्रय हेतु संग्रहित कचौड़ी के नमूने जांच हेतु लिए गए । इन नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया । मौके पर फास्ट फूड दुकान संचालकों को अजीनोमोटो एवं री यूज्ड खाद्य तेल के उपयोग नहीं करने के निर्देश दिए गए है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *