
दमोह। नगर पालिका कर्मचारी संघों द्वारा काम बंद हड़ताल की जाएगी जिसमें सामान्य एवं सफाई कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वाधान में यह हड़ताल आयोजित होगी जिसको लेकर संघ के पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नाम दिया। जानकारी देते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ अध्यक्ष राकेश जैन इकाई अध्यक्ष यशवंत सिंह मजदूर संघ अध्यक्ष सुनील करोसिया प्रभात (चंकी) कछवाहा प्रदेश महामंत्री मजदूर संघ ने जानकारी देते हुए बताया कि अपनी समस्याओं को लेकर 9 दिसंबर 2024 से हड़ताल की थी जो कि 10 दिसंबर तक चली थी जिसमें जिला प्रशासन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी के आश्वाशन के बाद हड़ताल को स्थगित कर दिया था परंतु आज दिनांक तक किसी भी समस्या या मांग का निराकरण नहीं हुआ न ही सकारत्मक जवाब दिया गया अब सभी कर्मचारी संयुक्त रूप से कल 11 अप्रैल से अपनी उचित मांगो को लेकर कामबंद हड़ताल पर जाएंगे जिसकी समस्त जवाबदेही जिला प्रशासन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी की होगी।
