Spread the love

दमोह   –  परंपरानुसार  जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याण महोत्सव के अवसर पर समाज के द्वारा भव्य शोभायात्रा 10 अपैल 2025 को निकाली जाएगी। शोभायात्रा सिटी नल से प्रातः 7:30 बजे प्रारंभ होकर पुराना थाना, बकोली चौराहा, घंटाघर, राय चौराहा होती हुई नसिया मंदिर जैन हाई स्कूल पहुंचेगी, जहां पर श्री जी का अभिषेक शांति धारा एवं आरती एवं पूजन संपन्न होगी। उपरोक्त जानकारी भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के संयोजक महेश दिगंबर एवं मीडिया प्रभारी सुनील वेजीटेरियन ने प्रदान करते हुए बताया कि नसिया मंदिर में अभिषेक एवं पूजन उपरांत पुनः शोभायात्रा राय चौराहा घंटाघर से धगट चौराहा चौधरी मंदिर बड़ा मंदिर से होती हुई सिटी नल पहुंचेगी। शोभा यात्रा के निर्देशन एवं व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी जैन मिलन नगर शाखा प्रमुख को प्रदान की गई है। शोभायात्रा में ढोल नगाड़ा डीजे आदि के अलावा बड़ी संख्या में रथ पर श्रावक श्रेष्ष्टि आकर्षक वेशभूषा में सवार रहेंगे। शोभायात्रा में विभिन्न महिला मंडल को अपनी विशेष वेशभूषा में आमंत्रित किया गया है दमोह नगर के विभिन्न मंदिरों की समितियां जुलूस में झांकी के रूप में श्रीजी को पालना में झुलाकर अपने साथियों के साथ सम्मिलित होगी। शोभायात्रा के मार्ग को तोरण द्वारों बैनर झंडा आदि से आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है घंटाघर पर भगवान महावीर की आदम कद स्टैचू के साथ विशेष रूप से सजाया गया है रात्रि में यहां विशेष लाइटिंग भी की गई है सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रातः काल सिटी नल पर सिंघई धर्मशाला में एवं शोभायात्रा के पश्चात पारस पैलेस में अल्पाहार की व्यवस्था की गई है। 

दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष सुधीर सिंघई ने सभी श्रद्धालुजनों से शोभायात्रा में परंपरागत वेशभूषा में सम्मिलित होने की अपील की है।  भगवान महावीर स्वामी का जन्म 2624 वर्ष पूर्व बिहार के कुंडलपुर ग्राम में क्षत्रिय परिवार में हुआ था 30 वर्ष की आयु में राज्य वैभव को त्याग कर सन्यास धारण किया था 13 वर्ष की कठोर तप के बाद उन्हें केवल ज्ञान की प्राप्ति हुई थी और उन्होंने प्राणी  मात्र के कल्याण के लिए धर्म उपदेश दिए थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *