Spread the love

हटा : जल गंगा संबर्धन अभियान के तहत हटा नगरपालिका द्वारा हटा नगर में कुँओँ और नाले की साफ सफाई की जा रही है। हटा नगर के चंडी जी वार्ड, गौरीशंकर मन्दिर के पास नगरपालिका अमले द्वारा प्राचीन कुओं की साफ सफाई कर जलस्रोतों को पुनः जीवित करने का कार्य किया जा रहा है। वर्षो से बेकार पड़े इन कुओं में 10 से 15 फ़ीट तक कचड़े का पुराव है, जिसकी साफ सफाई का कार्य नगरपालिका हटा द्वारा जारी है। हटा नगरपालिका सीएमओ राजेन्द्र खरे ने बताया जल गंगा संबर्धन अभियान के तहत हटा नगर में कुआं और नाले की साफ सफाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *