Spread the love

कहीं कोई कमी रह जाए तो दमोह हेल्प लाइन पर अवगत कराये ताकि उसको भी बारिश से पहले सुधार कार्य किया जा सके

दमोह : नाले-नालियों की सफाई विषय को लेकर के शहर में जनप्रतिनिधियों की प्रशासनिक अधिकारी जनता की बहुत चिंता हमेशा से रही है। पिछले साल जिन कॉलोनियों में बाढ़ का पानी घुस गया था और उसके कारण से जो परेशानी हुई थी, उसको लोग अभी तक भूले नहीं और चाहे वो सुभाष नगर हो, चाहे बजरिया हो, चाहे मागंज वार्ड चार हो। इन सब जगह पर पिछले साल लोगों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इस सबंध में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया इस बार पहले से कमर कसकर तैयारी प्रारंभ की गई हैं, इस बार लोगों को बिल्कुल समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए हमने एक कार्ययोजना बनाई गई हैं। पूरा सुभाष नगर से लेकर के हजारी नाला तक की कैसे-कैसे और किस प्रकार से वहाँ पर नालों की सफाई की जानी है और वहाँ पर गहरीकरण का काम किया जाना हैं, वहाँ पर पूरा उसको क्लीन किया जाना है। वहाँ पर जो भराव की स्थिति उत्पन्न ना हो।

            उन्होंने कहा मुझे खुशी है कि नगर पालिका ने तय समय से पहले ही काम शुरू कर दिया। आज से उनका काम शुरू हो गया, यह लगातार चलेगा। उसमें हमने पूरा शेड्यूल बना रखा है जो आदेश जारी किया है कि इतनी तारीख तक आपको ये सब करना है। साथ ही अभी मई सेकंड वीक या थर्ड वीक में हम बारिश के बिल्कुल ठीक पहले एक बार ओर सफाई की जायेगी ताकि जहाँ-जहाँ कमी रह गई है वो भी पूरी हो जाए।

            कलेक्टर श्री कोचर ने कहा मेरा सभी से निवेदन है कि इस काम में हमारा सहयोग करें और यदि आपको लगता है कि इस काम में कहीं कोई कमी रह गई है तो दमोह हेल्प लाइन पर अवगत कराये ताकि उसको भी बारिश से पहले सुधार कार्य किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *