Spread the love

आने वाले रविवार को प्रात: 07 बजे से सुबह 09 बजे तक अभियान चलाया जायेगा

यहाँ पर तालाब की सफाई का काम प्रारंभ हो जाएगा और तब तक चलेगा जब तक की पूरा तालाब गहरा और व्यवस्थित नहीं हो जाता

दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में पूरे प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत कुओं, तालाबों, बावड़ियों का जीर्णोद्धार-सौंदर्यीकरण का कार्य किए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में आने वाले रविवार को दीवान जी की तलैया पर काम शुरू किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा तलैया बहुत लंबे समय से इसमें जलकुंभी से भरी हुई हैं। अभी इसमें माइसेम के सहयोग से पंप लगाकर इसका पानी खाली कराने का कार्य किया गया है। नगरपालिका ने जो सीवेज का पानी आता था उसको भी डाइवर्ट कर दिया हैं। अब दीवान जी की तलैया लगभग सूख गयी है। अब यहाँ पर जनता के सहयोग से सफाई अभियान प्रारंभ कर रहे हैं।

            कलेक्टर श्री कोचर ने जिलेवासियों से आग्रह करते हुए कहा दीवान जी की तलैया आप सबके हृदय में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं। यहाँ पर जवारे विसर्जन से लेकर सारे विभिन्न प्रकार के धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम बरसों से होते आये है, तो आप सब इस अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले। उन्होंने कहा आने वाले रविवार को प्रात: 07 बजे से सुबह 09 बजे तक ये अभियान चलाया जायेगा। इसके बाद लगातार जन सहयोग से यहाँ पर तालाब की सफाई का काम प्रारंभ हो जाएगा और ये तब तक चलेगा जब तक की पूरा तालाब गहरा और व्यवस्थित नहीं हो जाता। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा आप सबका मैं आह्वान करता हूँ कि जैसा आपने बेलाताल में सहयोग किया वैसा ही दीवान जी की तलैया के कार्य में आप सब सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *