शासकीय कार्य में व्यवधान ना हो इसलिए कलेक्टर से मांगा पुलिस बल और कार्यपालक मजिस्ट्रेट


दमोह ! नगर पालिका दमोह में कर्मचारी संघ द्वारा 11 अप्रैल को की जाने वाली हड़ताल को सीएमओ ने अवैधानिक बताते हुए शासकीय कार्य के सुचारू संचालन एवं सुरक्षा हेतु पर्याप्त बल पुलिस एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट उपलब्ध कराए जाने की मांग कलेक्टर से शासकीय पत्र के माध्यम से की है ! नपा सीएमओ प्रदीप शर्मा ने अपने कार्यालयीन पत्र क्रमांक नपा/ सीएमओ/ 2025 / 83 दमोह दिनांक 09 / 04/.2025 के माध्यम से कलेक्टर को अवगत कराया है कि नगर पालिका कर्मचारी संघ द्वारा एक ज्ञापन 09/04/2025 की तारीख में जारी किया गया है जिसके संबंध में निवेदन है कि विगत दिनों मेरे साथ हुई घटना को लेकर कलेक्टर के आदेश पर कलेक्टर कार्यालय में एक जांच कमेटी बनाई जाकर जांच चल रही है जिसमें घटना में संलिप्त विवेक अग्रवाल को माला पहनकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को जूते चप्पल से मारने की धमकी देकर वीडियो बनाकर वायरल करने के कारण नगर पालिका के कर्मचारी एवं कर्मचारी संघ के महामंत्री लक्ष्मण कसोटिया दैनिक वेतन भोगी (स्थाई कर्मी) एवं राजा दुबे भर्त्य एवं जावेद गोरी दैनिक वेतन (भोगी स्थाई कर्मी ) को कमेटी की अध्यक्ष अपर कलेक्टर महोदय द्वारा कथन हेतु बुलाए जाने पर एवं श्रीमान द्वारा जांच 10 अप्रैल तक हर हाल में पूर्ण करने की घोषणा के चलते ही किसी प्रकार की कार्यवाही की संभावना से ग्रसित होकर उनके द्वारा 9 अप्रैल को जांच पूरी होने की जानकारी प्राप्त कर 9 अप्रैल की शाम को हड़ताल का नोटिस लगाया जाकर 10 अप्रैल को अवकाश होने से 11 अप्रैल से वैधानिक हड़ताल किए जाने का नोटिस दिया गया है जो की स्पष्ट रूप से मामले में मेरे साथ घटना करने वाले व्यक्तियों को समर्थन देने मात्र का प्रयास है ! किसी प्रकार की मांग इत्यादि से वह अवैधानिक हड़ताल का कोई लेना देना नहीं है यदि होता तो यह नोटिस या हड़ताल इसके पूर्व या पश्चात होती ! अतः होने वाली अवैधानिक हड़ताल के चलते शासकीय कार्य में कोई भी व्यवधान उत्पन्न ना हो और जनता परेशान ना हो इसलिए दिनांक 11/ 04/2025 को पर्याप्त पुलिस बल एवं शांति व्यवस्था हेतु कार्यपालक मजिस्ट्रेट उपलब्ध कराने की मांग की गई है !
अवैधानिक हड़ताल के दौरान गड़बड़ी हुई तो कर्मचारी नेता होंगे जिम्मेदार ..
सीएमओ ने अपने कलेक्टर को लिखे पत्र की एक प्रति प्रभात कछवाहा , राकेश जैन व यशवंत ठाकुर अध्यक्ष कर्मचारी संघ को भेजी है को भी दी है जिसमें कहा गया है कि घटना करने वालों के समर्थन में फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया है और फिर कर्मचारी संघ की आड़ में मांगों का बहाना बनाकर उनके समर्थन में दिनांक 09/ 04/2025 की शाम को 10 /04/ 2025 का अवकाश होने से 11/04/2025 को हड़ताल का नोटिस दिया है वह अवैध है और आपकी हड़ताल भी अवैध घोषित की जाती है और इससे यदि शासकीय कार्य में कोई व्यवधान उत्पन्न होता है कोई घटना या नुकसानी होती है तो इसकी समस्त जवाबदारी आपकी होगी! सीएमओ ने इस पत्र की प्रति आयुक्त नगरीय प्रशासन भोपाल व पुलिस अधीक्षक दमोह को भी भेजी है!

कुछ कर्मचारी नेताओं ने दी थी 11 को काम बंद हड़ताल की चेतावनी ………
. सीएमओ के पत्र जारी करने से पहले एक सूचना नगर पालिका के कर्मचारी संघ की तरफ से जारी की गई थी जिसमें बताया गया था कि नगर पालिका कर्मचारी संघों द्वारा काम बंद हड़ताल की जाएगी जिसमें सामान्य एवं सफाई कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वाधान में यह हड़ताल आयोजित होगी जिसको लेकर संघ के पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नाम दिया। जानकारी देते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ अध्यक्ष राकेश जैन इकाई अध्यक्ष यशवंत सिंह मजदूर संघ अध्यक्ष सुनील करोसिया प्रभात (चंकी) कछवाहा प्रदेश महामंत्री मजदूर संघ ने जानकारी देते हुए बताया कि अपनी समस्याओं को लेकर 9 दिसंबर 2024 से हड़ताल की थी जो कि 10 दिसंबर तक चली थी जिसमें जिला प्रशासन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी के आश्वाशन के बाद हड़ताल को स्थगित कर दिया था परंतु आज दिनांक तक किसी भी समस्या या मांग का निराकरण नहीं हुआ न ही सकारत्मक जवाब दिया गया अब सभी कर्मचारी संयुक्त रूप से कल 11 अप्रैल से अपनी उचित मांगो को लेकर कामबंद हड़ताल पर जाएंगे जिसकी समस्त जवाबदेही जिला प्रशासन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी की होगी।

यहां से बिगड़ा था मामला …..
इस पूरे मामले की तह में नगर पालिका में दूसरे ठेकेदारों के लाइसेंस पर काम लेने वाले और भुगतान का दबाव बनाने वाले विवेक अग्रवाल और अन्य युवक द्वारा सीएमओ प्रदीप शर्मा के शासकीय आवास पर जाकर उन्हें बाहर बुलाकर छिपाकर लाई गई स्याही चेहरे पर लगाने का मामला प्रमुख माना जा रहा है विदित हो कि सीएमओ पर नवरात्र की शुरुआत से एक दिन पहले घंटाघर पर लगे कुछ झंडों को हटाने का आरोप लगाकर भाजपा समर्थित हिंदू संगठनों के कुछ लोगों ने प्रदर्शन किया था इसी प्रदर्शन में शामिल एक युवक विवेक अग्रवाल और अनुराग यादव छुट्टटू ने सीएमओ प्रदीप शर्मा के घर जाकर उन्हें पहले धोखे से बाहर बुलाया और फिर अपने साथ छुपा कर लाई गई स्याही को उनके चेहरे पर मल दिया था और इस घटना का दोनों ने बकायदा वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड किया था जिसके बाद से ही पूरे प्रदेश भर में नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों में आक्रोश व्याप्त है और विभिन्न जिलों में आरोपीगणों पर कार्यवाही को लेकर ज्ञापन भी दिए गए हैं !

इस घटना को कारित करने के बाद आरोपीगणों का समर्थन करने का आरोप नगर पालिका के कुछ कर्मचारी नेताओं पर है और कहा जा रहा है कि उक्त हड़ताल भी उन्हीं नेताओं द्वारा आरोपी गणों को अप्रत्यक्ष रूप से लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही थी की जा रही है! इस घटना के बाद कलेक्टर ने एक तीन सदस्यीय टीम बनाकर घटना के कारणों की जांच करने और अप्रैल तक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया था! सूत्रों के मुताबिक इस मामले में आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत होने के चलते आपराधिक प्रकरण दर्ज होना तय माना जा रहा है इसलिए उन्हें ऐन केन बचाने आरोपियों के पक्ष में माहौल तैयार करने का काम उनके साथी कर रहे हैं !
