Spread the love

प्राचार्य शासकीय उ.मा.वि. चौपरा को छात्रों को कक्षा 9वीं में अस्थायी प्रवेश की कार्यवाही के लिए लिखा गया पत्र

दमोह । राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार सत्र 2024-25 की वार्षिक परीक्षा आयोजन उपरांत परीक्षा परिणाम भी घोषित हो गया हैं। उपरोक्तानुसार वार्षिक परीक्षा परिणाम में अर्द्धवार्षिक परीक्षा एवं प्रोजेक्ट कार्य के प्राप्तांकों को शामिल कर वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी हुआ है। विकासखण्ड-जबेरा अंतर्गत संचालित शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला पटी महराजसिंह के प्रधानाध्यापक द्वारा अवगत कराया गया था कि शाला के 42 छात्र कक्षा 8वीं की वार्षिक परीक्षा में शामिल हुए थे। किन्तु उक्त छात्रों के अंग्रेजी विषय के प्रोजेक्ट अंकों की त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियां हो जाने के कारण सभी 42 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण हो गए हैं, प्रधानाध्यापक द्वारा प्रोजेक्ट अंकों में सुधार करने का निवेदन किया गया था।

            इस सबंध में जिला परियोजना समन्वयक मुकेश द्विवेदी ने बताया प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए परीक्षा पोर्टल (www.rskmp.in) पर प्रोजेक्ट कार्य के अंकों में सुधार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल को पत्र लिखा गया है, जैसे ही पोर्टल पर प्रोजेक्ट के अंकों को सुधारने की सुविधा उपलब्ध होती है, छात्रों के प्राप्तांकों में सुधार हो जावेगा।उन्होंने बताया प्रकरण संज्ञान में आते ही बी.आर.सी.सी. जबेरा द्वारा संबंधित शाला के प्रधानाध्यापक उमाशंकर विश्वकर्मा को पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था. जिसका जवाब शाला प्रभारी द्वारा समय-सीमा में प्रस्तुत नहीं किए जाने एवं प्रधानाध्यापक की लापरवाही परिलक्षित होने से संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की गयी हैं।उन्होंने कहा साथ ही प्राचार्य शासकीय उ.मा.वि. चौपरा को उक्त बच्चों का कक्षा 9वीं में अस्थायी प्रवेश की कार्यवाही हेतु भी लिखा गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *