Spread the love

किसान व व्यापारी दोनों को होगा फायदा

दमोह : जबेरा कृषि उपज मंडी कार्यालय जबेरा में तेंदूखेड़ा एसडीएम सौरव गंधर्व ने लाइसेंस प्राप्त गल्ला व्यापारियों की बैठक ली। बैठक में व्यापारियों की सहमति से निर्णय लिया गया कि 16 अप्रैल से जबेरा मंडी प्रांगण में मंडी की शुरुआत की जाएगी जिसमें सभी किसान अपना आनाज लेकर अनाज बेच सकते हैं जिससे किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य प्राप्त होगा। साथ ही यहां किसानों को मूलभूत सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। एसडीएम सौरभ गंधर्व ने बताया बिना लाइसेंस प्राप्त व्यापारियों के द्वारा यहां बड़े स्तर पर खरीदी करके जबलपुर अनाज परिवहन कर बेचा जाता हैं जिस पर अंकुश लगाने के लिए गुबरा में चेक पोस्ट लगाया जाएगा। यहां मंडी कर्मचारी व पुलिस मौजूद होगी। दस्तावेजों की जांच की जाएगी, यदि अवैध पाए जाते हैं तो उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी एवं जुर्माना भी लगाया जाएगा।

            उन्होंने कहा सभी किसान भाई यहां मंडी में आकर ही अपना अनाज बेचे ताकि मंडी सुचारू रूप से संचालित हो सके। मंडी शुरू होने से किसान व व्यापारी दोनों का फायदा होगा। तेंदूखेड़ा मंडी की भी शुरुआत की है यहां पर सभी किसान आकर अपनी फसलों के उचित दाम प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही सभी व्यापारियों ने सहमति व्यक्त की हैं कि वे सभी अपनी दुकान बंद रखकर मंडी प्रांगण से ही किसानों का अनाज खरीदेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *