Spread the love

दहेज में तीन करोड़ और फॉर्च्यूनर कार मांगने का आरोप
भोपाल। महिला थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री बादशाह सिंह के बेटे सहित अन्य के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला कायम किया है। पीड़िता का आरोप है, कि पति और सास शादी के बाद से ही तीन करोड़ की नगदी और एक फॉर्च्यूनर कार की डिमांड कर रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि राजदेव सिंह उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के कद्दावर नेता बादशाह सिंह का बेटा है। साल 2007 में बसपा सरकार के दौरान बादशाह सिंह मंत्री भी रह चुके है। मिली जानकारी के अनुसार राजघराने से संबध रखने वाली 29 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया की वह भोपाल में रहती है। साल 2022 में उसकी शादी मध्यप्रदेश के छतरपुर में रहने वाले राजदेव सिंह पुत्र बादशाह सिंह से हुई थी। शादी के बाद से वह छतरपुर में अपने पति राजदेव सिंह और सास रत्ना सिंह के साथ रहती थी। आरोप है कि साल 2024 से राजदेव सिंह और उसकी मां द्वारा दहेज में तीन करोड़ रुपए और एक फॉर्च्यूनर कार की मांग करते हुए लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उनकी प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता छतरपुर से भोपाल आकर अपने रिश्तेदार के घर रहने लगी। पीड़िता के भोपाल आने के बाद दोनों परिवारों के बीच समझौते को लेकर कई बार बातचीत हुई और करीब दो महीने तक कोर्ट में पीड़िता और उसके पति की काउंसलिंग भी हुई। लेकिन जब दोनों परिवारो के बीच के कोई समझौता नहीं हुआ तब पीड़िता ने महिला थाने में दहेज प्रताड़ना का प्रकरण दर्ज करा दिया। फिलहाल पुलिस आगे की जॉच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *