
नींद का झोका आने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई,4 घायल रेफर
जबेरा। जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नाग बाबा मंदिर से करीब एक किलोमीटर आगे रहली मार्ग पर शुक्रवार-शनिवार
की दरमियानी रात करीब 3-4 बजे के बीच ग्वालियर से छत्तीसगढ़ जा रही कार क्रमांक सीजी 07 बीई 9975 के चालक को नींद का झोका आने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार परिवार सड़क दुर्घटना का शिकार होकर गंभीररुप से घायल हो गए जिन्हें जबलपुर रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर तेंदूखेड़ा थाने से आरक्षकअजय सहित पुलिस ने पहुंच कर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया। जिनमें पत्नी की हालत गंभीर होनेपर तत्काल ही जबलपुर रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नरसिंह पिता रामदुलारी जाता उम्र 35 वर्ष निवासी ग्वालियर, पत्नी और दो बच्चे जिन्हें चोटे आने पर रेफर किया गया है।
