Spread the love

बटियागढ़ में नवनिर्मित पुलिस थाना भवन का लोकार्पण हुआ राज्यमंत्री लखन पटेल ने भवन का लोकार्पण किया

दमोह: बटियागढ़ में पुलिस थाना के नवनिर्मित भवन का आज लोकार्पण किया गया,मुख्य अतिथि राज्यमंत्री लखन पटेल ने फीता काटकर पुलिस थाना भवन का लोकार्पण किया, नवनिर्मित भवन में पूजा अर्चना कर पुलिसकर्मियों और जनता के लिए नया भवन समर्पित कियाl इस  अवसर पर राज्यमंत्री लखन पटेल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी को नए थाना भवन की बधाई देता हूँ,नया थाना आपको समर्पित है,अच्छा वातावरण हो तो काम करने में मन लगता है, हम सिर्फ पुलिस के विषय मे एक पक्ष सोचते हैं, जबकि पुलिस हमारी सुरक्षा करती, पुलिस समाज को सुरक्षा देती और उन्ही की बजह से हम और आप सुरक्षित रूप से सभी त्यौहार मनाते हैं। आप सभी से अपील है, कि जनता को सम्मान के साथ बैठाकर उनकी बात सुनी जाए ताकि उन्हें अच्छा लगेl राज्य मंत्री श्री लखन पटेल ने कहा आप सभी अच्छा काम करे अच्छी सुविधाएं मिले सभी को हमारी शुभकामनाएं है।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने अपने सम्बोधन में कहा कि नवीन थाना भवन पर आप सभी को शुभकामनाएं ,किसी भी थाना क्षेत्र में थाने का भवन महत्वपूर्ण होता है, प्रांगण सुंदर,स्वच्छ होने की बहुत जरूरत होती है,जिससे आम जन या फरियादी के मन मे सकारात्मक सोच आती है,आप सभी पुलिसकर्मियों से आशा रहेगी कि नए भवन में नई ऊर्जा से कार्य करे,मेरा प्रयास है की इसी तरह दमोह के सभी थाने जल्द नए भवनों में शिफ्ट हो।

            कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पंडित नरेंद्र व्यास ने कहा कि आज बटियागढ़ में पुलिस थाना का नया भवन मिला,हमारी वर्षो की मांग पूरी हुई उन्होंने कहा क्षेत्र  का इसी प्रकार विकास हो यह हम सभी की आशा है, क्षेत्र का विधायक मंत्री बन जाता तो सभी की अपेक्षाएं और मांगे बढ़ जाती है।

            लोकार्पण कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मेंद्र कटारे ,नरेंद्र व्यास ,कपिल शुक्ला,अरविंद सिंह, राघवेंद्र सिंह ,जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मंगल कुशवाहा के अलावा पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी, एस.डी.एम. निकेत चौरसिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा, तहसीलदार योगेन्द्र चौधरी, एस.डी.ओ.पी रघु केशरी ,मगरोंन थाना प्रभारी बी.एल पटेल, आरक्षक विपेश चौबे,प्रधान आरक्षक नीरज रावत, थाना प्रभारी दमोह देहात रचना मिश्रा, चौकी प्रभारी फुटेरा श्री दुबे, नरसिंहगढ़ थाना प्रभारी, प्रसिता कुर्मी , पथरिया टी.आई सुधीर बेगी सहित पुलिसकर्मियों की उपस्थिति रही, मंच संचालन शिक्षक माधव प्रसाद पटेल ने किया, आभार थाना प्रभारी बटियागढ़ ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *