
दमोह। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभानु चित्र की मंशानुसार सागर संभाग के युवा कांग्रेस कोर्डिनेटर शेखर मलवंशी का जिला कांग्रेस कार्यालय में आगमन हुआ। वहॉ आयोजित युवा कांग्रेस की बैठक एवं पत्रकार वार्ता को ंसंवोधित करते हुए शेखर नलवंशी ने कहा कि युवा कांग्रेस का वह कार्यकर्ता जो पंचायत एवं वार्ड स्तर पर सर्वाधिक सदस्यता करवायेगा उन्ही मे से अध्यक्ष उपाध्यक्ष महासचिव का चुनाव की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए वह आये है। जिससे युवा कांग्रेस का चुनाव स्वतंत्र और पारदर्शित तरीके से संचालित किया जा सके। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतनचंद जैन ने कहा कि आलाकमान ने युवा कांग्रेस में जो चुनाव प्रक्रिया तय की है वह स्वागत योग्य है और इस चुनाव में वह भरपूर सहयोग करेगे किन्तु कोई व्यक्ति जो कांग्रेस का सदस्य भी न हो उसे जिला कांग्रेस बर्दास्त नहीं करेगी। लालचंद राय, रजनी ठाकुर, दिनेश रैकवार, बबलु भटट, भूपेन्द्र आजमानी, मंजीत यादव, रफीक खान, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, शांतनु मिश्रा, अभिषेक डिम्हा, अरविन्द अवस्थी, अमित नामदेव, अनुज ठाकुर, जावेद खान, ए.के. चिश्ती ने भी व्यक्तिगत मुलाकात करते हुए कहा कि जिले के युवाओ को आज भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति समझ में आ चुकी है और वह कांग्रेस से जुडने को आतुर है।
