
जबेरा। जिले के तेजगढ़ दमोह वन परिक्षेत्र अंतर्गत धमारा टोरी निवासी भूपेंद्र पिता भटोले रैकवार उम्र करीब 24 वर्ष थ्रेसिंग करके पैर धोने व्यारमा नदी गया हुआ था तभी मगरमच्छ ने युवक पर हमला कर दिया और जिसका पैर अपने जबड़े में फंसा लेने से युवक के चिल्लाने से मौजूद लोगों ने युवक को खींचा तब कहीं युवक मगरमच्छ के जबड़े से निकल पाया। लेकिन युवक के पैर में उसका जबड़ा पड़ने से बुरी तरह घायल हुआ है। जिसे देर रात्रि इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल भर्ती किया गया जिसका उपचार ड्यूटी रत डॉक्टर विक्रम पटेल द्वारा किया गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर वन मंडल अधिकारी डीएफओ ईश्वर जरांडे, वन रेंजर विक्रम चौधरी के निर्देशन पर घायल को सहायता राशि वन अधिकारी द्वारा दी गई साथ ही हाल-चाल जानकर बेहतर उपचार कराने की बात कही
