Spread the love

दमोह| शासकीय कन्या हाई स्कूल पटेरा संकुल शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटेरा की प्राथमिक शिक्षक ममता तंतुवाय को बिना आवेदन, पूर्व सूचना के संस्था से लगातार अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने कारण बताओ नोटिस दिया था। जिसका प्रति उत्तर प्रस्तुत नहीं करने तथा वरिष्ठ कार्यालय के आदेश, निर्देशों की अवहेलना करने के आरोप में जिला शिक्षा अधिकारी एसके नेमा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में तंतुवाय का मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी विकास खंड हटा किया है तथा शासन द्वारा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *