
राष्ट्रीय प्रवक्ता ने केन्द्र सरकार पर साधा निशाना
जबलपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमति सुभाषिनी शरद यादव यहां कहा की नेशनल हेराल्ड मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह मनी लांड्रिंग पर झूठा प्रचार कर रहे हैं. ईडी ने श्रीमति सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्ज शीट पेश की है. श्रीमित यादव ने आगे कहा की भाजपा और सरकार द्वारा लगातार झूठ और भ्रम फैलाया जा रहा है.
श्रीमति यादव यहां पत्रकारों से चर्च कर रही थीं. पत्रकारों से चर्चा के दौश्रान उन्होंने कहा कि यह एक तरह से राजनीतिक षड़यंत्रकारी ठगी है. यदि मोदी सरकार ने मोदी सरकार ने प्रवर्तन नियालय ईडी को अपना चुनाव विभाग बना लिया है. बार बार प्रतिशोध और बेशर्मी के साथ इसका दुरुपयोग हो रहा है. ईडी ने 98 प्रतिशत मामले सत्ताधारी दल के राजनीतिक प्रतिद्वंदियों के खिलाफ दर्ज किये हैं. कांग्रेस पार्टी इससे डरने वाली नहीं है. कांग्रेस इस साजिश का मुकाबला सीधे तौर पर करेगी और उन्हें विश्वास है की न्याय की और सत्य की जीत होगी.
उन्होंने कहा की नेशनल हेराल्ड मामले में लगातार झूठ फैलाया जा रहा है. दरअसल नेशनल हेराल्ड स्वत्रता संग्राम की राष्ट्रीय धरोहर है. अंग्रेजों को इस विरासत से इतना खतरा महसूस हुआ की भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 1942 से 45 तक प्रतिबंध लगा दिया गया था. नेशनल हेराल्ड का मुख्य उद्देश्य संघर्ष का मुख्यपत्र बनना था न की मुनाफा कमाना. नेशनल हेराल्ड अखबार में सरकारी विज्ञापनों को लेकर भाजपा द्वारा नया एक नया झूठा विवाद खड़ा किया जा रहा है. इस तर्क के मुताबिक भाजपा की राज्य एवं केन्द्र सरकार आरएसएस से जुड़े समाचार पत्रों में विज्ञापन क्यो देती है. कांग्रेस पार्टी मामले में अदालतों में ले जाएगी. उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान आरोप लगाया कि नेशनल हेराल्ड मामला देश के सामने मौजूदा ज्वलंत मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने और देश को गुमराह करने भाजपा की एक साजिश है. जो सरारस एक राजनीतिक प्रतिशोध है. देश में बेरोजगारी गिरती जीडीपी और सामाजिक अशांति की तरफ से लोगों का ध्यान हटाने के लिये यह षड़यंत्र रचा गया है. उन्होंने कहा आर्थिक संकट लोगों के मुद्दों और विदेश नीति से जुड़ी चुनौतियों, अमेरिका चीन और बगलादेश से ध्यान भटकाने के लिये और निकट भविष्य में होने वाले बिहार के चुनाव के मद्देनजर यह राजनीतिक षड़यंत्र रचा गया है. उन्होंने आरोप लगाया की भाजपा के पूर्वजों ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारतीय के खिलाफ अंग्रेजों का साथ दिया था. वे आज स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को मिटाने की कोशिश कर रहे हैं.
इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय यादव, नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश यादव, मुकेश राठौर, राजा पाण्डेय भी मौजूद रहे.
