
सीनियर छात्राओं के नहाते वक्त न्यूड वीडियो बनाने वालीआरोपी छात्रा को ट्रिपल आईटीडीएम ने किया निष्कासित
जबलपुर। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी डिजाइन व विनिर्माण संस्थान (ट्रिपल आईटीडीएम) जबलपुर में सीनियर छात्राओं के नहाते वक्त न्यूड वीडियो बनाने वाली छात्रा से खमरिया पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है| छात्रा ने स्वीकार किया है कि उसने यह वीडियो अपने दिल्ली में बैठे बॉयफ्रेंड आदित्य शर्मा के कहने पर बनाए थे| इसके बाद ट्रिपल आईटीडीमए ने छात्रा को निष्कासित कर दिया|
आरोपी छात्रा को उसके बॉयफ्रेंड ने धमकी दी थी कि जैसा कहो वैसा करो नहीं तो रिलेशन खत्म कर देंगे| छात्रा का कहना है कि वीडियो अपने बॉयफ्रेंड को देने के बाद अपने मोबाइल से वीडियो डिलीट कर देती थी| यहां उल्लेंखनीय है कि यह घटनाक्रम सामने आने के बाद ट्रिपल आईटीडीएम के छात्र-छात्राओं के साथ साथ अखिल विद्यार्थी परिषद ने प्रदर्शन कर इस मामलें में कारर्वाई की मांग की थी, इसके बाद प्रबंधन व पुलिस दोनों हरकत में आए और छात्रा को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरु की| पुलिस ने छात्रा के पास से दो मोबाइल और एक लेपटॉप भी जब्त किया है| ट्रिपल आईटीडीएम प्रबंधन ने भी चार सदस्यीय समिति गठित कर 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट मांगी हैं| बताया गया है कि वीडियो बनाने वालें बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा महाराष्ट्र गोदिया जिले की निवासी है जो यहां दो साल से हॉस्टल में रह रही थी और हॉस्टल की छात्राओं का नहाते समय न्यूड वीडियो बनाकर अपने बॉयफ्रेंड को भेजती थी| कालेज की छात्राओं की शिकायत पर खमरिया पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 354 व आईटी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर लिया है. यहां तक कि छात्रा के मोबाइल व लैपटॉप को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा|
खबर है कि आरोपी छात्रा अपने नागार्जुन हॉस्टल से सीनियर छात्राओं के वीडियो बनाने के लिए सरस्वति हॉस्टल मोबाइल लेकर गई थी. वहां पर नल के सहारे खड़े होकर वीडियो बना रही थी, इस दौरान सीनियर छात्राओं ने आहट सुन ली और बाहर निकलकर उसे पकड़कर वार्डन व प्रोफेसर के पास ले गई. सूत्रों का कहना है कि पुलिस छात्रा के बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार करने दिल्ली जा सकती है| मामला बेहद संगीन और संवेदनशील होने के कारण पुलिस हर एंगल से इसकी जांच कर रही हैं| पुलिस का मानना है कि अश्लील वीडियो का कारोबार करने वाला कोई रैकेट इसमें शामिल हो सकता है|
