Spread the love

सेना के शौर्य को समर्पित जैन मिलन का भावपूर्ण आयोजन
दमोह ! जब-जब राष्ट्र पर संकट आता है, तब-तब भारत का हर नागरिक धर्म और कर्तव्य की भावना से एकजुट हो उठता है। हाल ही में पाकिस्तान द्वारा की गई नापाक हरकत का जब भारतीय सेना ने पराक्रम से उत्तर दिया, तो देशभर में गर्व और उत्साह की लहर दौड़ गई। इसी भावना को सजीव करते हुए जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा, दमोह ने एक विशेष गौग्रास अर्पण कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय गौशाला में किया — जिसमें धर्म और देशप्रेम का अद्वितीय संगम देखने को मिला।

जैन दर्शन में गौसेवा को परम पुण्य माना गया है, और जब यह सेवा राष्ट्र के रक्षकों की वीरता को समर्पित हो, तो उसका स्वरूप और भी दिव्य हो जाता है।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और नवकार मंत्र के जाप से हुई। इसके बाद राष्ट्रगान और “भारत माता की जय” के जयघोषों से वातावरण देशभक्ति और भक्ति से गूंज उठा।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर आर के जैन ने अपने उद्बोधन में कहा:
“हमारे सैनिक धर्म की रक्षा के लिए रणभूमि में खड़े हैं, और हम अपने स्तर पर सेवा और गौभक्ति के माध्यम से राष्ट्रधर्म निभा रहे हैं। यह गौग्रास अर्पण केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि हमारी श्रद्धा और राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है।”

श्री दिगम्बर जैन पंचायत दमोह के अध्यक्ष सुधीर सिंघई ने कहा:
“जब तक गौमाता की रक्षा और सेना के प्रति सम्मान की भावना जीवित है, तब तक भारत अमर रहेगा। जैन समाज ने हमेशा जीवदया, अहिंसा और राष्ट्रसेवा को साथ लेकर चलने का संदेश दिया है। यह आयोजन उसी भावना का जीवंत उदाहरण है।”

शाखा के अध्यक्ष मुकेश जैन मम्मा ने आयोजन की व्यवस्था को धर्मसेवा का माध्यम बताते हुए कहा:
“गौसेवा में देवों का वास होता है। जब यह सेवा वीर जवानों की शौर्यगाथा के सम्मान में हो, तो यह स्वयं तीर्थ बन जाती है।”गौशाला में उपस्थित सभी सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक गौमाता को हरा चारा अर्पित किया और पहलगाम शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम का संचालन शाखा के मंत्री संजीव जैन शाकाहारी ने किया
कार्यक्रम में सहयोगी मुख्य रुप से सुनील जैन वेजेटेरियन आनंद जैन, सचिंद्र जैन सौरभ जैन मनीष जैन राकेश पलंदी विकल्प जैन सुधीर जैन डब्लू अशोक जैन विनय जैन संतोष जैन ज्ञानेंद्र जैन दिलेश चौधरी सहित बीर बंधू और समाज जन का रहा
यह आयोजन न केवल धर्म के प्रति आस्था को जागृत करता है, बल्कि युवाओं को यह संदेश भी देता है कि ‘राष्ट्रभक्ति ही सच्ची भक्तिपूर्वक सेवा है।’ इस अवसर पर डा मधुर श्रीवास्तव के सहयोग से गायों को बैकसीनेसन भी किया गया है !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *