शहडोल । शहडोल में एक बैगा परिवार के 3 बच्चों ने कुएं में छलांग लगा दी। इसमें बड़े भाई और बहन की मौत हो गई, जबकि छोटी बहन की हालत गंभीर है। बनसुकली बनास नदी के किनारे खेत में ही बने मकान में बच्चे रहते थे और घर के पास ही कुएं में ही उन्होंने छलांग लगा दी। बच्चों के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। हालांकि सुसाइड के कारणों का अब तक पता नहीं चला है।
पुलिस ने बताया, रितेश (8) अपने दादा-दादी के घर के पास खेल रहा था, तभी वह खेल-खेल में कुएं में जा गिरा। ये देखते ही मंजू बैगा (16) ने भाई को बचाने कुएं में छलांग लगा दी। दोनों को डूबता देख बहन गोमती (11) भी कूद गई। चीख-पुकार सुनते ही आसपास के लोग कुएं की तरफ भागे। उन्होंने गोमती को बाहर निकाल लिया। वहीं मंजू और रितेश की मौत हो गई। परिजनों के अलावा ग्रामीणों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं भाई बहन के शव को पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई भी चल रही है।
पुलिस ने बताया, बच्चों का पिता सुदामा बैगा बनसुकली गांव का रहने वाला था। माता-पिता की मौत के बाद तीनों बच्चे मंजू, गोमती और रितेश अपने नाना-नानी के घर कुंदा टोला में जाकर रहने लगे थे। कुछ दिन पहले ही तीनों अपने दादा-दादी के घर बनसुकली गांव घूमने आए थे।
