Spread the love

बांदकपुर के प्राचीन इतिहास को लेकर के एक पुस्तिका का होगा विमोचन

दमोह: कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जिले के नागरिकों से कहा है जिले के लिये बहुत ही ऐतहासिक अवसर है, जब पूज्य जागेश्वर धाम की धरती बांदकपुर में कॉरिडोर के निमार्ण, जिसको देव श्री जागेश्वरनाथ लोक की संज्ञा दी गई है, इसका भूमिपूजन मुख्यमंत्री जी के कर कमलो से आज 09 मई को अपरान्ह 3 बजे होने जा रहा है और लगभग 5.45 बजे  त‍क मुख्यमंत्री यहॉ पर रहेंगे। इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी सर्वप्रथम हैलीपेड से बांदकपुर मंदिर में जागेश्वरनाथ भगवान का दर्शन पूजन करेंगे, उसके बाद प्रदर्शनी का अवलोकन करेगें, सभा को संबोधित करेगें ।  इस कार्यक्रम के लिए संस्कृति विभाग की ओर से प्रख्यात गायिका अभिलिप्सा पांडा लोक संस्कृति और अध्यात्म के रंग बिखेरेंगी, इसके अलावा स्थानीय कलाकारों के माध्यम से भी कुछ मंच प्रस्तुति दी जाएगी । यह भव्य कार्यक्रम रूद्र मैदान बांदकपुर में होने जा रहा है। कलेक्टर श्री कोचर ने दमोह जिले की जनता से आग्रह किया है कि वह इस ऐतिहासिक अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाये, इसके लिए प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, पूरी तैयारियां लगातार देख रहे है। उन्होंने कहा कल भी पुलिस अधीक्षक के साथ बांदकपुर मे थे, प्रशासनिक अधिकारी बांदकपुर में व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के लिये प्रयत्नशील है।

            कलेक्टर श्री कोचर ने बताया बांदकपुर के प्राचीन इतिहास को लेकर के एक पुस्तिका तैयार की जा रही है, जिसका विमोचन मुख्यमंत्री जी के कर कमलों से कराया जाना प्रस्तावित है, इसके अलावा बांदकपुर पर एक लगभग 3 मिनिट की वीडियो फिल्म का प्रसारण कराया जाना भी प्रस्तावित है, इसके साथ ही दमोह जिले की पॉच नदी और क्षिप्रा व नर्मदा नदी इस प्रकार से सात नदियों का पवित्र जल लाया गया है, इस पवित्र जल से मुख्यमंत्री भगवान जागेश्वरनाथ जी का अभिषेक करेगें ऐसा कार्यक्रम तैयार किया है। इसके साथ में ममलेश्वर, महाकालेश्वर और जागेश्वरनाथ तीनों जो भगवान शिव के पवित्र स्थान है, वहॉ से पवित्र मिट्टी को लाया गया है, तीनो जगह की मिट्टी का मिश्रण करके शिवलिंग का निमार्ण भी किया जायेगा जिसका पूजा अर्चन भी मुख्यमंत्री जी करेगें।

            कलेक्टर श्री कोचर ने कहा पार्किग की पर्याप्त व्यवस्था की गई है, 5 जगह पर पार्किग बनाई हुई है। रेलवे क्रासिग पर भी पुलिस और प्रशासन ने अपने अधिकारियों को तैनात किया है, ताकि रेल विभाग के साथ भी संपर्क बना रहे । सीनियर डीसीएम से इस बारे में चर्चा भी हुई है, उन्होनें भी आश्वासन दिया है, रेलवे और प्रशासन के बीच पूरा संपर्क रहेगा ताकि किसी प्रकार की दिक्कत आगंतुको को बिल्कुल ना हो । कार्यक्रम स्थल आने के लिये के लिये दो रास्ते रहेगे। जिसमें से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरेगा वह रास्ते लगभग 30-45 मिनट पहले ही बंद कर दिये जायेगें उसके पहले आवागमन सुचारू रूप से लोगों का चलता रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *