
दमोह। पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने दमोह जिले के 03 प्रकरण में 05 फरार आरोपी एवं 01 अज्ञात फरार आरोपी पर 22 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी ने प्रकरणों की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये जिले के थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 604/24 धारा 111, 318, 62 (2) बीएनएस के तहत फरार आरोपी समीर अग्रवाल पिता राजेन्द्र अग्रवाल उम्र 46 साल निवासी मुम्बई, राहुल असाटी पिता विनोद असाटी उम्र 33 साल निवासी पारस नगर कालोनी थाना दमोह देहात जिला दमोह म.प्र. पर पाँच-पाँच हजार रूपये का इनाम घोषित किया है। इसी तरह सुनील पिता राजघर मिश्रा उम्र 53 साल निवासी कुंवरपुरा रोड दरबाजा हाउसिंग वोर्ड कालोनी वार्ड नं.-13 टीकमगढ़ म.प्र. एवं शुभम् ऊर्फ शिवम नायक पिता सुरेश नायक उम्र 30 साल निवासी वान दरबाजा कृपा वर्तन शोरूम टीकमगढ़ म.प्र. पर चार-चार हजार रूपये का इनाम घोषित किया है।
इसी प्रकार थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 924/24 धारा 87, 64(2) (m), 351 (3) बीएनएस के तहत फरार आरोपी सचिन कुचबंदिया पिता हल्के कुचबंदिया निवासी लिधौरा तिगड्डा जिला सागर म.प्र. पर दो हजार रूपये का इनाम घोषित किया है।
इसी प्रकार थाना मड़ियादो का अपराध क्रमांक 65/23 धारा 363 भादिवि के तहत अज्ञात अरोपी पर दो हजार रूपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी ने जानकारी दी है कि उक्त प्रकरणों में जो कोई व्यक्ति/कर्मचारी/अधिकारी आरोपी को गिरफ्तार करेगा या ऐसी उपयुक्त सूचना देगा जिससे फरार आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सके ऐसे व्यक्ति को नकद पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया जायेगा। उक्त ईनाम प्रदान करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक का निर्णय अंतिम होगा।
